राजकुमार से सलमान खान की आखिरी मुलाकात थी बेहद मार्मिक, जीवन के आखिरी पलों में दी थी यह सीख

राजकुमार (Rajkumar) एवं सलमान खान (Salman Khan) की पहली मुलाकात का किस्सा तो सभी जानते होंगे, लेकिन जीवन के आखिरी समय में जब सलमान राजकुमार से मिलने पहुंचे थे तब उनकी यह मुलाकात बेहद ही मार्मिक थी। इस दौरान राजकुमार ने सलमान को एक खास गुरूमंत्र दिया था। जिसे आज भी सलमान अपने पल्लो से बांधकर रखते हैं और उसे फालो करते हैं। 

Update: 2021-04-20 23:35 GMT

राजकुमार (Rajkumar) एवं सलमान खान (Salman Khan) की पहली मुलाकात का किस्सा तो सभी जानते होंगे, लेकिन जीवन के आखिरी समय में जब सलमान राजकुमार से मिलने पहुंचे थे तब उनकी यह मुलाकात बेहद ही मार्मिक थी। इस दौरान राजकुमार ने सलमान को एक खास गुरूमंत्र दिया था। जिसे आज भी सलमान अपने पल्लो से बांधकर रखते हैं और उसे फालो करते हैं। 

राजकुमार (Rajkumar) बाॅलीवुड के बेहद ही दबंग अभिनेता थे। वह बुलंद आवाज के धनी थे। उनके डायलाॅग डिलेवरी की दुनिया दीवानी थी। लेकिन क्या आप जानते है जीवन के आखिरी समय में राजकुमार बोलने में असमर्थ थे। ऐसे में जब सलमान खान (Salman Khan) उनसे मिलने पहुंचे थे तो वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे। लिहाजा सलमान अपने कान उनके पास ले गए थे। इस दौरान राजकुमार ने उन्हें एक खास मंत्र दिया था जिसे सलमान ने उसी दिन से अपने पल्लों में बांध लिया था।

सलमान खान (Salman Khan) की राजकुमार (Rajkumar)  से पहली मुलाकात सूरज बड़जात्या ने फिल्म मैने प्यार किया के सेलीब्रेशन पार्टी के दौरान कराया था। इस दौरान सलमान खान राजकुमार को न पहचानने की गुस्ताखी कर बैठे थे। जिस पर राजकुमार उन पर भड़क गए थे। बाद में सलमान ने उनसे माफी भी मांगनी चाही थी तब तक वह वहां जा चुके थे। सलमान खान के राजकुमार फेवरेट एक्टर थे। वह उन्हें खूब फालो करते थे। ऐसे में जब सलमान को यह पता चला कि राजकुमार खूब बीमार हैं।

तो वह उसने मिलने उनके घर पहुंचे। जहां राजकुमार (Rajkumar) की फैमिली उन्हें रिसीव किया। इस दौरान वह राजकुमार से मिलने की इच्छा जताई थी। लेकिन फैमिली के लोग सलमान को राजकुमार मिलने नहीं दे रहे थे। इसके पीछे वजह थी कि राजकुमार ने अपने बेटे पुरूराज से कहा था कि जब मेरी मौत हो यह खबर बाहर न फैले जब तक मेरा अंतिम संस्कार न हो जाए। जिसके कारण उनकी फैमिली के लोग सलमान को मिलने से रोक रहे थे। लेकिन सलमान खान जिद पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि वह राजकुमार (Rajkumar) को बचपन से फालो करते आ रहे हैं। वह उनके चहेते स्टार हैं। सलमान की इमोशन बातें सुनकर राजकुमार की फैमिली पिघल गई। लिहाजा उन्हें मिलने की इजाजत दे दी।

दिया था यह मंत्र

खबरों की माने तो राजकुमार (Rajkumar) की मौत से 13 दिन पहले सलमान खान (Salman Khan) जब उनसे मिलने पहुंचे थे तो उनकी हालत काफी खराब थी। वह एक कमरे में अकेले लेटे हुए थे। कभी बुलंद आवाज के धनी राजकुमार की आवाज पूरी तरह से बंद हो चुकी थी। उनकी जुबान से आवाज नहीं निकल रही थी। वह कुछ बोलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन बोल नहीं पा रहे थे। ऐसे में सलमान अपने कान उनके पास ले गए। तब राजकुमार ने कहा कि मुझे लोगों से तुम्हारे बारे में जानकारी हुई है कि इंडस्ट्री में एक अच्छा लड़का आया हैं। जो काफी मेहनती है। वह अच्छी फिल्में करता है और कभी पैसों के लिए फिल्में साइन नहीं करता। साथ ही वह लोगों की दिल खोलकर मदद भी करता हैं। 

जीवनी के आखिरी पलों में दी यह सीख

राजकुमार (Rajkumar)  ने जीवन के आखिरी पलों में सलमान से कहा कि बेटा कभी किसी को इस बात का एहसास मत दिलाना। क्योंकि मदद का ईनाम मिलने पर महत्व खत्म हो जाता है। फिर वह एक सौंदा बन जाता है। राजकुमार द्वारा कही गई बातों को सलमान आज भी अपने पल्लों से बांधकर रखे हैं। बता दें कि मौत एवं जिंदगी को लेकर राजकुमार का मानना था कि यह व्यक्ति निजी मामला होता हैं। शायद यही वजह रही कि उन्होंने बेटे पुरूराज से कहा था कि जब उनकी मौत हो तो यह खबर बाहर न फैले। उनके अंतिम संस्कार के बाद ही लोगों को इस बारे में जानकारी हो। 

राजकपूर की शाही पार्टी में राजकुमार ने अमिताभ बच्चन का उड़ाया था मजाक, पढ़िए स्टोरी

जाॅन-बिपासा की फिल्म जिस्म में इंटीमेट सीन को लेकर बोली पूजा भट्ट, कहा-ऐसे किया था दोनों को राजी

Similar News