बिग बाॅस के घर में रूबीना ने रखा करवा चौथ का व्रत, पति के पैर छूकर लिया आर्शिवाद, कहा- आप मेरे ऑक्सीजन हो, देखें रोमेंटिक वीडियो

बिग बाॅस के घर में टीवी की संस्कारी बहू रूबीना ने बेहद ही शानदार तरीके से करवा चौथ का व्रत रखा। जिसका प्रोमो वीडियो

Update: 2021-02-16 06:38 GMT

बिग बाॅस के घर में रूबीना ने रखा करवा चौथ का व्रत, पति के पैर छूकर लिया आर्शिवाद, कहा- आप मेरे ऑक्सीजन हो, देखें रोमेंटिक वीडियो

Big Boss के घर में टीवी की संस्कारी बहू रूबीना ने बेहद ही शानदार तरीके से करवा चौथ का व्रत रखा। जिसका प्रोमो वीडियो आज बिग बाॅस द्वारा जारी किया गया। वीडियो में रूबीना एवं अभिनव ने अपने रोमेंटिक अंदाज से सभी फैंस का दिल जीत लिया हैं।

जिसने भी रूबीना एवं अभिनव का यह वीडियो देखा सब इस जोड़ी के मुरीद हो गए। फैंस ने अपने कमेंट में लिखा वकई रूबीना संस्कारी बहू हैं।

बिग बाॅस के घर में इन दिनों रूबीना दिलैक एवं पति अभिनव शुक्ला हैं। बीते दिनों करवा चौथ का व्रत था। रूबीना ने यह व्रत बिग बाॅस के घर में रखा। जारी प्रोमो वीडिया में अभिनव शुक्ला रूबीना के पास जाते हैं और कहते है कि रूबीना आज आप व्रत हो। रूबीना कहती हैं हां। जिस पर अभिनव कहते है सुबह कुछ खा लेना था।

फिर रूबीना कहती है कि चाॅद देखने के बाद ही कुछ नहीं खाया जाता है। आगे दोनों कपल बेहद ही रोमेंटिक मूड़ में नजर आते हैं। वीडियो में दोनो कपल एकसाथ दिखते हैं। रूबीना इस दौरान कहती है कि ‘ आप मेरी शक्ति हो, मैं चल भी और जी भी तब सकती हूं जब तक आप हैं। आप मेरे ऑक्सीजन हो।

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस अंदाज में मनाया करवा चौथ का पर्व, लाल साड़ी में एक्ट्रेस दिखी बेहद खूबसूरत


इसके बाद प्रोमो वीडियो में घर के सभी लोग रूबीना के पूजन की तैयारी करते हैं। रूबीना खुद तैयार होती हैं। आगे वह विधि-विधान से पूजा करती है और चाॅद का दीदार करने के बाद पति का दीदार करती हैं। पति अभिनव रूबीना को पानी पिलाते हैं। रूबीना एक संस्कारी बहू की तरह पति के पैर छूती हैं। रूबीना का यह संस्कार देखकर घर के सभी लोग बेहद हैप्पी नजर आते हैं।

सिर्फ इतने पैसो में आपके शादी में नाचने आ जाएंगे ये बड़े बॉलीवुड स्टार, नाम सुनकर चौक जाएंगे आप…

आगे रूबीना बिग बाॅस को धन्यवाद देती हैं। बता दें कि रूबीना एवं अभिनव का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। लोग इस वीडियो को जमकर पसंद कर है और रूबीना की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रूबीना एवं अभिनव का प्यार देखकर सभी इनके मुरीद हो गए हैं।

Big Boss 14 Latest news : पवित्रा एवं एली की नजदीकियों से चिढ़ी जैस्मीन, हुई बहस

अक्षय कुमार की वजह से इस एक्ट्रेस ने महज 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी

Similar News