रीतेश देखमुख ने शेयर किया हैप्पी मैरिड लाइफ का राज, कहा-हर कपल को इन बातों को रखना चाहिए ख्याल

बाॅलीवुड एक्टर रीतेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) एवं जेनेलिया डिसूजा की शादी को 9 साल बीत चुके हैं। इस शादी से इन्हें दो बच्चे हैं। शादी के बाद जेनेलिया ने जहां फिल्मों से खुद को दूर रखा हैं तो वहीं रीतेश फिल्मों में एक्टिव हैं।

Update: 2021-02-22 21:55 GMT

बाॅलीवुड एक्टर रीतेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) एवं जेनेलिया डिसूजा की शादी को 9 साल बीत चुके हैं। इस शादी से इन्हें दो बच्चे हैं। शादी के बाद जेनेलिया ने जहां फिल्मों से खुद को दूर रखा हैं तो वहीं रीतेश फिल्मों में एक्टिव हैं। शादी से पहले कई सालों तक रीतेश (Ritesh Deshmukh) एवं जेनेलिया ने एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद शादी का फैसला लिया था। बाॅलीवुड का यह खूबसूरत कपल अक्सर अपनी एक्टिविटी से सोशल मीडिया में धमाल मचाता रहता हैं। अब हाल ही में रीतेश देशमुख ने अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ का मंत्र अपने फैंस के बीच शेयर किया हैं। 


रीतेश (Ritesh Deshmukh) कहते है कि रिश्ते म्यूचुअल रिस्पेक्ट से चलते हैं। हम भले ही एक-दूसरे की बातों से असहमत हो, लेकिन कभी रिस्पेक्ट की हदों को पार नहीं करते हैं। 

बात-चीज से हर बात का निदान

रीतेश (Ritesh Deshmukh) कहते है कि बातचीत ऐसा माध्यम है जिससे हर चीज का हल हो सकता हैं। वह कहते है कि अगर आप अपनी सीमाओं से अवगत हैं तो इसे आसानी से कन्ट्रोल कर सकते हैं। रीतेश (Ritesh Deshmukh) की माने तो एक पत्नी का पति को अपमान करने का कोई अधिकार नहीं हैं। आगे वह कहते है कि जब भी कभी ऐसी स्थिति निर्मित होती है वह बातचीत का रास्ता अख्तियार करते हैं।

जिससे हर चीज आसान हो जाती हैं। साथ ही बाॅलीवुड के यह फेमस कपल एक-दूसरे के सम्मान का भी बखूबी ध्यान रखते हैं। शायद यही वजह उनकी हैप्पी मैरिड लाइफ की सक्सेज का सबसे बड़ा मूल मंत्र है। बता दें कि रीतेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) एवं जेनेलिया की मुलाकात साल 2003 में फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसी फिल्म से दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। आगे दोनों ने लगभग 9 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर साल 2012 में शादी रचा ली। 

एक्टर रंजीत के साथ इंटीमेट सीन देते समय बेहद डर गई थी माधुरी दीक्षित, कहा तुमने मुझे छूने..

  Kareena Kapoor के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, नन्हीं परी के साथ वायरल हुई तस्वीर, जानिए पूरा माजरा!

नोरा फतेही कभी करती थी इस शख्स से बेइंतहा मोहब्बत, मिला था प्यार में धोखा, आज करती है पहचानने से इंकार

Similar News