Ranveer Kapoor की लाइफ में नजर रखने ऋषि कपूर करते थे यह काम, Abhishek Bachchan ने किया खुलासा

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर कपूर (Ranveer Kapoor) पर नजर रखने के लिए पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) गाॅपिश वेबसाइटें पढ़ते थे। ऐसा वह इसलिए करते थे कि रणवीर की लाइफ में क्या चल रहा है उन्हें पता लग सके। इस बात का खुलासा अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

Update: 2021-04-14 09:45 GMT

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर कपूर (Ranveer Kapoor) पर नजर रखने के लिए पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) गाॅपिश वेबसाइटें पढ़ते थे। ऐसा वह इसलिए करते थे कि रणवीर की लाइफ में क्या चल रहा है उन्हें पता लग सके। इस बात का खुलासा अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

रणवीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। वह आलिया को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके अलावा रणवीर फिल्म ब्रम्हास्त्र की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया हैं। बीते दिनों रणवीर एवं आलिया दोनों लोग कोरोना के चपेट में आ गए थे। रणवीर जहां कोरोना को मात दे चुके है तो वहीं आलिया अभी होम क्वारंटाइन पर है।

हाल ही में अभिषेक बच्चन ने ऋषि कपूर के जीवन से जुड़ा एक अहम किस्सा शेयर किया हैं। अभिषेक ने बताया कि जब वह दिल्ली में ऋषि कपूर के साथ आल इज वेब फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तो एक दिन वह कमरे में गए। जहां उन्होंने देखा कि ऋषि कपूर टाॅबेल लगाए हुए कम्प्यूटर की तरफ देख रहे है। वह कम्प्यूटर में पर गाॅशिप वेबसाइट पढ़ रहे थे।

ऋषि कपूर गाॅशिप वेबसाइट के जरिए यह पता लगाते थे कि रणवीर के जीवन में क्या चल रहा हैं। अभिषेक बताते हैं कि ऋषि जी इस दौरान मुझे क्यूट लगे। बता दें कि ऋषि कपूर बाॅलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। उन्होंने अपने करियर में कई जर्बदस्त फिल्में दी हैं। सालभर पहले ऋषि कपूर इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। ऋषि कपूर के निधन की खबर सामने आते ही बाॅलीवुड में हड़कंप मच गया था। 

बताते चले कि कई इंटरव्यू में रणवीर कपूर ने इस बात को स्वीकारा है कि वह अपनी मां से ज्यादा अपने पिता के करीब हैं। ठीक उसी तरह जिस तरह पापा दादा राजकपूर के करीब थे। रणवीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों की लम्बे समय से शादी की खबरें वायरल हो रही हैं। अब यह सितारे शादी कब तक करेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा। हालांकि बीते दिनों एक इंटरव्यू वायरल हुआ था। जिसमें यह बात कही गई थी कि अगर कोरोना का कहर न होता तो अब तक उनकी शादी हो गई होती। 

आशुतोष राणा हुए कोरोना पाॅजिटिव, 6 दिन पहले पत्नी के साथ लगवाई थी वैक्सीन की पहली डोज

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने की मां जगदम्बा की आराधना, वीडियो वायरल

Similar News