रामचरण तेजा की कोविड-19 रिपोर्ट आई पाॅजिटिव, पोस्ट शेयर कर लिखी यह बात…

रामचरण तेजा साउथ के सुपरस्टार हैं। उन्होंने अब तक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रामचरण तेजा बाॅलीवुड में भी अपने अभिनय

Update: 2021-02-16 06:42 GMT

रामचरण तेजा की कोविड-19 रिपोर्ट आई पाॅजिटिव, पोस्ट शेयर कर लिखी यह बात…

रामचरण तेजा साउथ के सुपरस्टार हैं। उन्होंने अब तक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रामचरण तेजा बाॅलीवुड में भी अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। रामचरण को लेकर अब खबर आ रही है कि वह हाल ही में कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। हाल में ही उन्होंने अपना टेस्ट कराया है। जिसमें उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।

हालांकि रामचरण ने एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि उनके अंदर कोविड-19 जैसे कोई लक्षण नहीं हैं। वह जल्द ही इसको मात देकर फिट हो जाएंगे। लेकिन रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर वह खुद को होमक्वाॅरेंटाइन कर लिया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि बीते दिनों जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वह सभी अपना टेस्ट जरूर करा लें।

नोरा फतेही ने खुद को गिफ्ट की BMW-5 सिरीज की कार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

बता दें कि रामचरण के पिता चिंरजीवी भी बीते दिनों कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। हालांकि एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने यह साफ किया था कि टेस्ट किट खराब होने के चलते उनकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी। असल में उन्हें कोरोना हुआ नहीं था। जब इसकी जांच आई तो वह निगेटिव पाए गए। बता दें कि बाॅलीवुड सहित साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे अब तक इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अब हाल ही में रामचरण भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस दौरान उनके चाहने वाले अपने स्टार के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

BIG B से फैन ने कहा : CORONA Caller Tune बंद करवा दीजिए! अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा जबाव…

रामचरण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बीते दिनों आरआरआर मूवी को लेकर जमकर सुर्खियों रहे। इस फिल्म में साउथ सहित बाॅलीवुड के भी कई दिग्गज सितारे नजर आएंगे। आरआरआर मूवी को निर्देशित बाहुबली फिल्म के निर्देशक एसएस राजमौली कर रहे हैं। आरआरआर फिल्म के अब तक कई पोस्ट वायरल हो चुके हैं। जिसमें जूनियर एनटीआर, रामचरण, अजय देवगन के लीड रोल में होने की जानकारी सामने आई थी।

एक्ट्रेस मलाइका अरोरा ने डाॅगी के साथ किया योगा तो फैंस ने लिखी यह बात..

जब सुहागरात के दिन भूल गए थे अभिषेक बच्चन कण्डोम, फिर ऐश ने दिया था कुछ यूं रिएक्शन

Similar News