Happy Dussehra 2020: रवीना टण्डन से लेकर काजोल तक, बाॅलीवुड से लेकर साउथ के सितारों ने कुछ ऐसे दी दशहरा की बधाई

दशहरा पर्व की धूम हैं। ऐसे में सभी लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा को बड़े धूमधाम से सेलीब्रेट कर रहे है। इस दौरान लोग

Update: 2021-02-16 06:37 GMT

Happy Dussehra 2020: रवीना टण्डन से लेकर काजोल तक, बाॅलीवुड से लेकर साउथ के सितारों ने कुछ ऐसे दी दशहरा की बधाई

Happy Dussehra 2020 : देशभर में आज दशहरा पर्व की धूम हैं। ऐसे में सभी लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा को बड़े धूमधाम से सेलीब्रेट कर रहे है। इस दौरान लोग एक-दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं। दशहरा के दिन देशभर में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। इस दौरान पहले सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इसके बाद रात लगभग 12 बजे रावण का पुतला दहन किया जाता है। जब देशभर में लोग एक-दूसरे को दशहरें की बधाई दे रहे हो ऐसे में भला साउथ एवं बाॅलीवुड के स्टार कैसे पीछे रह सकते हैं। वह भी देशभर के लोगों को दशहरा पर्व का बधाई संदेश दे रहे हैं।

रवीना टण्डन

बालवुड एक्ट्रेस रवीना टण्डन ने रावण के पुतले के साथ कुछ बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ‘रावण का यह पुतला घर पर ही बच्चों द्वारा तैयार किया गया है। यह हर साल तैयार किया जाता है। सभी को बुरे को जाने देना एवं अच्छाई का स्वागत करना है। हैप्पी दशहरा।

काजोल

दशहरे के मौके पर एक्ट्रेस काजोल ने अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में वह गोल्डन व्हाइट कलर की साड़ी पहने बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। अपनी यह तस्वीर शेयर करते हुए काजोल ने सभी को दशहरों की शुभकामनाएं दी हैं।

महेश बाबू

दशहरा का पर्व हो और साउथ सुपरस्टार अपना बधाई संदेश अपने फैंस को न दे ऐसा कभी नहीं हो सकता हैं। महेश बाबू हर एक्टिविटी अपनी सोशल मीडिया में जरूर शेयर करते है और पर्व एवं कुछ खास फंक्शन को वह विश करना बिल्कुल भूलते हैं। ऐसे में महेश बाबू ने सभी को दशहरे पर्व की बधाई दी है।

अनुष्का शेट्टी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शेट्टी ने भी देशवासियों को दशहरे पर्व की बधाई दी हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की हैं जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है हैप्पी दशहरा। बता दें कि आज देशभर में दशहरा पर्व बड़े ही उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा हैं। इस पर्व की देशभर में धूम हैं। लोग इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाते हैं।

हिना खान से शादी करेंगे सलमान खान ? पढ़िए पूरी खबर

नोरा फतेही ने गुरू रंधावा के साथ शेयर की तस्वीर, नाच मेरी रानी गाना हिट होने पर लिखी यह बात....

Similar News