Crime : भाई के हत्या के आरोप में यह अभिनेत्री गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
मुम्बई। प्रेम प्रसंग मामले में एक अभिनेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि यह अभिनेत्री अपने भाई के हत्या की साजिश में शामिल थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि कन्नड अभिनेत्री शनाया कटवे है।
मुम्बई। प्रेम प्रसंग मामले में एक अभिनेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि यह अभिनेत्री अपने भाई के हत्या की साजिश में शामिल थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि कन्नड अभिनेत्री शनाया कटवे है। शनाया कटवे के भाई राकेश का मृत शरीर कई जगहों में टुकड़ों में पाया गया था।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा था मामला
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शनाया कटवे कथित आरोपी नियाज अहमद कटिगर के साथ रिलेशनशिप में थी। जिसे एक्ट्रेस का भाई राकेश नहीं पसंद करता था। वह लगातार इस रिलेशनशिप का विरोध करता था। जिसके बाद कटिगर ने राकेश को मारने की साजिश रची। रिपोर्ट की माने तो जिस दिन शनाया के भाई की हत्या हुई उसी दिन एक्ट्रेस हुबली अपने फिल्म के प्रमोशन पर गई हुई थी।
इस तरह दिया घटना को अंजाम
रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस के भाई राकेश की मौत पहले गला दबाकर की गई। इसके बाद उसके शरीर को टुकड़ों में करके शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया गया। शनाया कटवे को हुबली पुलिस ने बीते गुरूवार को गिरफ्तार करके उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बता दें कि शनाया कटवे ने साल 2018 में कन्नड फिल्म इदम प्रेमम जीवनम से फिल्मों में डेब्यु किया था। एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म में ओन्डू घन्टेया काठे शामिल है। एक्ट्रेस का भाई के हत्या मामले में नाम सामने आने के बाद उनके ढेर सारे फैंस हैरान हैं।