Bollywood News : फिल्मों में डेब्यु से पहले ही रचा चुके है यह सितारे विवाह, जब हुआ खुलासा तो टूट गए फैंस के दिल

Bollywood News :  बाॅलीवुड इंडस्ट्री में आज कई ऐसे सितारे है जो अब तक ढेर सारी फिल्में दे चुके हैं, बावजूद इसके वह अभी तक कुंवारे हैं। अगर इस लिस्ट में नजर दौड़ाई जाए तो यह काफी लम्बी है।

Update: 2021-04-25 22:35 GMT

Bollywood News :  बाॅलीवुड इंडस्ट्री में आज कई ऐसे सितारे है जो अब तक ढेर सारी फिल्में दे चुके हैं, बावजूद इसके वह अभी तक कुंवारे हैं। अगर इस लिस्ट में नजर दौड़ाई जाए तो यह काफी लम्बी है। लेकिन आज हम आपको उन सितारों से रूबरू कराएंगे जो फिल्मों में डेब्यु से पहले ही विवाह कर चुके थे। जब इनके फैंस को इनके शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो कईयों के दिल भी टूट गए थे। तो चलिए जानते हैं कौन वह बाॅलीवुड इंडस्ट्री के सितारे।

सनी लियोन

सनी लियोन (Sunny Leone) आज बाॅलीवुड इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। यह तो सभी जानते है कि हिन्दी फिल्मों में डेब्यु करने से पहले सनी लियोन एक पोर्न स्टार थी। जब सनी लियोन (Sunny Leone) पहली बार फिल्मों में नजर आई थी उस समय गूगल में वह सबसे ज्यादा सर्च की जानी वाली एक्ट्रेस बनी थी।

पहली फिल्म रिलीज होते ही सनी (Sunny Leone) पूरी तरह से छा गई थी। उनकी फैंस फालोइंग रातों-रात मिलियन में पहुंच गई थी। लेकिन फैंस को तब झटका लगा जब उन्हें पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं। बता दें कि सनी ने साल 2011 में एडल्ट एक्टर डेनियल वेबर से शादी की थी। शादी के दो बाद उन्होंने फिल्म जिस्म 2 से बाॅलीवुड में डेब्यु किया।

चिंत्रागदा सिंह

चिंत्रागदा सिंह (Chitrangada Singh) अब तक बाॅलीवुड में कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पाॅपुलरटी अक्षय कुमार के साथ फिल्म देसी ब्वाॅय से मिली थी। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) ने साल 2005 में फिल्म हजारों ख्वाहिशे ऐसी से फिल्मों में डेब्यु किया। फिल्मों में आने से पहले चिंत्रागदा साल 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा के साथ शादी कर चुकी हैं। हालांकि अब दोनों के बीच तलाक हो चुका है।

सोनू सूद

सोनू सूद (Sonu Sood) अब तक बाॅलीवुड में ढेर सारी फिल्में कर चुके हैं। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह आए दिन लोगों की मदद कर रहे हैं। साल 2020 से सोनू ने मदद का सिलसिला शुरू किया था आज लगातार जारी है। लेकिन शायद ही लोगों को पता हो कि सोनू फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर चुके थे। सोनू (Sonu Sood) ने 1996 में अपनी गर्लफ्रेंड सोनाली सूद से शादी की थी। शादी के 3 साल बाद उन्होंने साउथ की फिल्मों से अभिनय की शुरूआत की थी। 

Mohra फिल्म में रवीना से पहले इस एक्ट्रेस को किया गया था कास्ट, मौत की वजह से Raveena Tandon की हुई थी इंट्री

शिल्पा ने पहली बार 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, इस स्टार के प्यार में बुरी तरह थी पागल

Similar News