पैसों की तंगी से जूझ रहे श्रीकृष्णा सीरियल के भीष्म पितामह, पोस्ट में कहा-इलाज कराने तक नहीं है पैसे

Actor Sunil Nagar upset over cash crunch, sought help from people : मुम्बई। कोरोना महामारी ने हर तरह से लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Update: 2021-04-30 12:04 GMT

Actor Sunil Nagar upset over cash crunch, sought help from people : मुम्बई। कोरोना महामारी ने हर तरह से लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस महामारी के चलते कई लोगों की जहां जाॅब चली गई तो कई लोगों की भूखों मरने तक की स्थिति आ चुकी हैं। लोगों की आर्थिक स्थिति कुछ इस तरह हो गई कि घर चलाना तक मुश्किल हो रहा हैं। कुछ इसी तरह का हाल एक्टर सुनील नागर का भी हैं।

सुनील नागर अभिनय की दुनिया के फेमस अभिनेता हैं। उन्होंने श्रीकृष्णा सीरियल में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। भीष्म पितामह के अलावा उन्होंने अब तक कई सीरियल में कई तरह के रोल निभा चुके हैं। लेकिन साल 2020 से उन्हें कोई काम नहीं मिला। लगभग सालभर बीतने को हैं। ऐसे में उन्होंने जो भी पैसे बचाकर रखे थे वह पूरे खर्च हो गए। एक्टर की इन दिनों हालत खराब है। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। लिहाजा उन्होंने सोशल मीडिया की मदद से लोगों से मदद करने की गुहार लगाई है। 

फ्रेंड के कहने पर मांगी मदद

रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर सुनील नागर की आर्थिक हालत काफी दिनों से खराब चल रही हैं। उनके दांतों में कुछ समस्या हैं। डाॅक्टरों ने सर्जरी कराने को कहा। फिलहाल वह पेनकिलर गोली खाकर जीवन काट रहे हैं। सर्जरी कराने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। लिहाजा उन्होंने अपने एक अजीत दोस्त के कहने पर लोगों से मदद की अपील की है। 

डेढ़ साल से बेरोजगार

खबरों की माने तो सुनील नागर पिछले डेढ़ सालों से बेरोजगार हैं। उन्हें इन डेढ़ सालों में अब तक किसी भी प्रकार का काम नहीं मिला है। पिछले साल उन्हें एक वेब सिरीज में काम मिला था। लेकिन लाॅकडाउन की वजह से उसका भी काम रूक गया। एक्टर बताते हैं कि वह एक ट्रेंड सिंगर है। लिहाजा बीते दिनों उन्हें एक रेस्टोरेंट में गाने का आॅफर मिला था। लेकिन लाॅकडाउन की वजह से वह भी बंद हो गया। 

नहीं चाहता था मदद

एक्टर सुनील नागर किराए के घर में रहते हैं। फिलहाल न उनके पास कोई काम हैं और न ही पैसे हैं। इस दौरान एक्टर ने अपनी पासबुक की फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनके पास जो सेविंग थी पूरी तरह से खत्म हो चुकी थी। वह कहते है कि मैं किसी से मदद नहीं मागना चाहता था। लेकिन मेरे एक कास्टिंग डायरेक्टर एवं मित्र ने सलाह दी है कि अपनी हालत के बारे लोगों को बताउं ताकि लोग मदद के लिए आगे आ सके।

 

जब Raveena Tandon को पहली बार देखते ही घूरे जा रहे थे Ranvir Singh, फिर एक्ट्रेस ने जो किया जानिए

अभिनेत्री Nora Fatehi को फैंस ने दिया सरेआम ऐसा सरप्राइज की हैरान एक्ट्रेस ने कहा-ओ माइ गाॅड

Similar News