Big Boss 14 Finale Updates : 14 लाख का बैग लेकर राखी सावंत हुई घर से बाहर, कुछ ही समय बिग बाॅस विनर की सलमान करेंगे घोषणा

Big Boss 14 Finale Updates : बिग बाॅस 14: टीवी के सबसे विवादित शो बिग बाॅस में राखी सावंत सबसे एंटरटेनिंग प्रतिभागी रही हैं। आज शो का फिनाले चल रहा हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि राखी शो से 14 लाख का बैग लेकर निकल चुकी हैं।

Update: 2021-02-21 21:03 GMT

Big Boss 14 Finale Updates : बिग बाॅस 14: टीवी के सबसे विवादित शो बिग बाॅस में राखी सावंत सबसे एंटरटेनिंग प्रतिभागी रही हैं। आज शो का फिनाले चल रहा हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि राखी शो से 14 लाख का बैग लेकर निकल चुकी हैं। अब घर में तीन सदस्य बचे हुए हैं। अली गोली, राहुल वैद्य एवं रूबीना दिलैक। ऐसे में सलमान खान कुछ ही देर में बिग बाॅस सीजन 14 के विनर की घोषणा करने वाले हैं। सलमान ने रीतेश को घर में भेजा, राखी हुई शाॅक्ड बिग बाॅस जर्नी के दौरान राखी सावंत ने कई बार अपने पति रितेश को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं।

ऐसे में ग्रांड फिनाले का एक प्रोमो वीडियो वायरल हुआ। जिसमें सलमान खान यह कहते हुए नजर आ रहे है कि आज रीतेश को हम घर में भेज रहे हैं। सलमान की यह बात सुनकर राखी सावंत पूरी तरह से शाॅक्ड हो जाती हैं। वह सोचती है कि उनके पति बिग बाॅस के घर में आ रहे हैं। इससे वह काफी खुश नजर आती हैं। बहरहाल घर में रीतेश की इंट्री होती हैं। लेकिन राखी जब रीतेश को देखती है तो वह पूरी तरह से शाॅक्ड हो जाती हैं। क्योंकि शो में जिस रीतेश की इंट्री होती है वह उनके पति नहीं बल्कि के फेमस एक्टर रीतेश देशमुख पहुंचते हैं। प्रोमो वीडियों में मौजूद सभी प्रतिभागी रीतेश से जमकर मनोरंजन करते नजर आते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

बता दें कि बिग बाॅस के घर में जब से राखी सावंत आई वह कई बार विवादों में घिरती हुई नजर आई हैं। कई बार वह अपने पति रीतेश को लेकर भी विवादों में रह चुकी हैं। रीतेश को लेकर उन्होंने ढेर सारे खुलासे किए थे। जिससे कई लोगों का यह मानना था कि राखी झूठ बोल रही हैं। उनकी अभी तक शादी ही नहीं हुई हैं। ऐसे में रीतेश की एंट्री को लेकर राखी सावंत फिनाले की दिन भी सुर्खियों में रही।

Kareena Kapoor के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, नन्हीं परी के साथ वायरल हुई तस्वीर, जानिए पूरा माजरा!

Bigg Boss 14 Winner Grand Finale से पहले आई बड़ी खबर, यह कंटेस्टेंट हुई घर से इविक्ट!

List Of Upcoming Bollywood Movie List 2021 : साल 2021 में ये ब्लाॅकबास्टर फिल्में होंगी रिलीज

Similar News