अभिनेत्री Nora Fatehi को फैंस ने दिया सरेआम ऐसा सरप्राइज की हैरान एक्ट्रेस ने कहा-ओ माइ गाॅड

Bollywood News in Hindi : अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) को सरेआम एयरपोर्ट पर एक फैंस ने ऐसा सरप्राइज दिया जिससे एक्ट्रेस हैरान हो गई।

Update: 2021-04-28 22:11 GMT

Bollywood News in Hindi : अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) को सरेआम एयरपोर्ट पर एक फैंस ने ऐसा सरप्राइज दिया जिससे एक्ट्रेस हैरान हो गई। फैंस की खुद के प्रति ऐसी दीवानगी देख नोरा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस पूरे वाक्ये का एक वीडियो वीरल भैय्यानी ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। जिस पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। 

वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) चेहरे पर मास्क लगाए हुए एयरपोर्ट से बाहर आती हुई दिखाई देती है। इसी दौरान फोटोग्राफर एक्ट्रेस को एक लड़के से मिलाते है। वह कहते हहै कि यह लड़का आपका बहुत बड़ा फैंन है। जो औरंगाबाद से आया हुआ। यह काफी दिनों से आपके इंतजार में यहां बैठा हुआ हैं।

नोरा के नाम टैटू

नोरा फतेही (Nora Fatehi)  का युवक बहुत बड़ा दीवाना हैं। यह बात युवक ने खुद एक्ट्रेस को बताई। साथ उसने अपने हाथ का एक टैटू भी एक्ट्रेस को दिखाया। जिसमें उसने नोरा का नाम गुदवाया हुआ है। युवक का खुद के प्रति ऐसी दीवानी देख वह बेहद खुश नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। युवक ने नोरा के लिए एक स्पेशल केक भी लेकर आया था। जिसे एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर ही काटा और फैंस के साथ फोटो खिंचाते हुए खुद के प्रति इतनी दीवानी का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब नोरा (Nora Fatehi)  को किसी फैंस ने सरेआम इस तरह का सरप्राइज दिया हो। कई ऐसे मौको में नोरा के फैंस उन्हें सरप्राइज दे चुके हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रेंट की बात करें तो हाल ही में खबर आई है कि नोरा फतेही केजीएफ चैप्टर 2 में एक आइटम सांग करेगी। 

जब Meenakshi Sheshadri को किस करने दौड़ा पड़ा फैंस, फिर एक्ट्रेस ने ऐसे सिखाया सबक- Bollywood Kisse in Hindi

जब आधी रात डाकू ने Dev Anand का खटखटाया दरवाजा, नाम सुनते ही सुपरस्टार के उड़ गए थे होश

Similar News