71 वर्षीय अभिनेता ललित बहल की कोरोना से हुई मौत, जजमेंटल है क्या, मेड इन हैवेन जैसी वेब सिरीज में किया काम

कोरोना देशभर में अपना कहर बरपा रहा हैं। आए दिन इस वायरस का लोग शिकार हो रहे हैं। यह वायरस अब तक कई लोगों की जान ले चुका हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ललित बहल (Lalit Behl) का भी कोरोना के चलते निधन हो गया है।

Update: 2021-04-24 08:06 GMT

कोरोना देशभर में अपना कहर बरपा रहा हैं। आए दिन इस वायरस का लोग शिकार हो रहे हैं। यह वायरस अब तक कई लोगों की जान ले चुका हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ललित बहल (Lalit Behl) का भी कोरोना के चलते निधन हो गया है। ललित बहल (Lalit Behl) 71 वर्ष के थे। बीते दिनों स्वास्थ्य में खराबी होने के चलते उन्हें मुम्बई स्थित अपोलो हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां बीते दिनों उन्होंने आखिरी सांस ली। जिसकी जानकारी उनके बेटे कानु बहल ने दी। 

बेटे कानु बहल ने बताया कि उन्हें हृदय संबंधी समस्या थी और वह कोरोना से भी पीड़ित थे। जिसके चलते उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस में तकलीफ होने के चलते उन्होंने बीते दिनों आखिरी सांस ली। 

ललित बहल ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल एवं वेब सिरीज में काम किया। जिसमें तितली, मुक्ति भवन जैसे कई सीरियल शामिल हैं। इसके अलावा वह अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सिरीज मेड इन हैवेन, जजमेंटल है क्या जैसे वेब सिरीज में नजर आए। 

अभिनेता ललित बहल (Lalit Behl) के निधन से सिने जगत से जुड़े कई सितारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। बता दें कि अब तक कोरोना बाॅलीवुड के अभिनेताओं की जान ले चुका हैं। बीते दिनों एक्टर अमन वर्मा की आॅन स्क्रीन मां कैलाश वर्मा का निधन हो गया था। जिस पर एक्टर ने एक पोस्ट शेयर करके गहरा दुख व्यक्त किया था। 

टीवी एंव लाइमलाइट की बजाए सादगी भरा जीवन पसंद है इस कॉमेडी कलाकर की खुबसूरत पत्नी को

बेहद शानदार ढंग से ऐश्वर्या एवं अभिषेक ने मनाई शादी की 14वीं साल गिरह, वीडियो में सरेआम कुछ यूं किया किस

Similar News