बदल गया कालका मेल का नाम, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी, अब नाम होगा नेताजी..

नई दिल्ली। भारत के रेल मंत्री ने एक पुरानी ट्रेन का नाम बदल दिया है। वह ट्रेन है कालका मेल ( Kalka Mail ), जो कोलकाता के हावड़ा से दिल्ली होक

Update: 2021-02-16 06:44 GMT

बदल गया कालका मेल का नाम, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी, अब नाम होगा नेताजी..

नई दिल्ली। भारत के रेल मंत्री ने एक पुरानी ट्रेन का नाम बदल दिया है। वह ट्रेन है कालका मेल ( Kalka Mail ), जो कोलकाता के हावड़ा से दिल्ली होकर कालका तक जाती है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस ट्रेन का नाम नेताजी एक्सप्रेस कर दिया है। श्री गोयल ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।

यहाँ क्लिक करें : 35-65% off on Sportswear Adidas, Reebok, Puma and more

उक्त ट्रेन का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124 वीं जयंती जो 23 जनवरी को होने वाली है। इसे देखते हुए बदला गया है। केंद्र सरकार इस बार सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाना चाह रही है। इसके लिए कोलकाता में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हंै। इस कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जायेेंगे। जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को बुलाने के लिए आमंत्रण भेजा गया है। इस तरक की खबर मीडिया में काफी वायरल है।

ये भी पढ़ें - OPPO ने लांच किया K Series का शानदार 5G Smartphone, जानिए कीमत और फीचर्स

रेलवे विभाग की ओर से यह जानकारी हो रही है कि कालका मेल ट्रेन ( Kalka Mail ) का केवल नाम बदला गया है। वह अपने पुराने नंबर के साथ ही 12311 अप और 12312 डाउन के साथ ही चलेगी। लेकिन अब इसका नाम नेताजी एक्सप्रेस होगा।वही नाम परिवर्तन की जानकारी होने पर देश भर के लोगो में यह चर्चा आम हो गई है कि यह भाजपा सरकार का चुनावी प्रेम है। नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर भी भाजपा बोट खीचना चाह रही है। वही पश्चिम बंगाल में चल रही चुनावी सरगर्मी किसी से छुपी नही है।
नेता जी के नाम के साथ इस तरह का प्रेम सभी को हैरान करने वाला है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों का ऐलान चुनाव आयोग कभी कर सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के वोटरों को लुभाने के लिए कई कदम उठा रही है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 

Facebook WhatsApp 
Instagram Twitter Telegram | Google News