देश भर में मौसम का बिगड़ा मिजाज, दिल्ली में ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम का तेवर तेज हो गया है। देश भर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने घने कोहरे की आशंका को देखते हुए दिल्ली में ऑरेंज

Update: 2021-02-16 06:40 GMT

देश भर में मौसम का बिगड़ा मिजाज, दिल्ली में ऑरेंज और येलो अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम का तेवर तेज हो गया है। देश भर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने घने कोहरे की आशंका को देखते हुए दिल्ली में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बारिश के बीच ठंड बढ़ गई है।

हुई बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते मौसम का मिजाज बिगडा़ है। कई राज्यों में शीतलहर चलने लगी है। आगामी दिनों में 8 राज्यों के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट होगी। इनमें गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान,उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश शामिल हैं।

इन राज्यों में ऐसा होगा मौसम

आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान पर ज्यादा असर नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, बिहार, पश्चिम-बंगाल,सिक्किम, असम, मेघालय और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है।

184 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्र में टेंपरेचर माइनस में पहुंच गया है। केलांग, कल्पा और मनाली में माइंनस डिग्री रिकॉर्ड किया गया। केलांग में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। कल्पा में 4 और मनाली में 2 सेमी बर्फबारी हुई है। ऐसे में प्रदेश में 3 नेशनल हाईवे समेत 184 सड़कें भी बंद हैं। सबसे ज्यादा 140 सड़कें लाहौल-स्पीति में बंद हैं।

एमपी का बिगड़ा मौसम

भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में सोमवार को बारिश हो रही है। ठंड के सीजन में रविवार को पहली बार सबसे घना कोहरा भी छाया। इसके साथ ही इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट को इंदौर डायवर्ट किया गया, जो डेढ़ घंटे बाद भोपाल पहुंच सकी।

तो वही राजस्थान में ठंडी हवा चलने से गलन बढ़ी। हरियाणा में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। गुजरात में 87 साल का रिकॉर्ड टूटा, दिसंबर में 45.4 मिमी बारिश हुई है। मौसम का असर बिहार में भी पड़ा है। कोहरे के चलते फ्लाइट देरी से उड़ान भरी है तो कई ट्रेनें रद्द हो गई।