राष्ट्रीय

ज्यादा ठंड लग रही तो हो जाएं अलर्ट, हो सकती है कोई बीमारी...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
ज्यादा ठंड लग रही तो हो जाएं अलर्ट, हो सकती है कोई बीमारी...
x
ज्यादा ठंड लग रही तो हो जाएं अलर्ट, हो सकती है कोई बीमारी...ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। ऐेसे में ठंड लगना भी चाहिए लेकिन अगर किसी को

ज्यादा ठंड लग रही तो हो जाएं अलर्ट, हो सकती है कोई बीमारी…

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। ऐेसे में ठंड लगना भी चाहिए लेकिन अगर किसी को ज्यादा ही ठंड लग रही है तो यह संकेत उसे अलर्ट कर रहे हैं। ज्यादा ठंड का लगना कई बीमारियो की ओर इसारा कर रहा है। ऐसे में हमें अपने शरीर का विशेष ध्यान रखने के साथ ही डाक्टर की सलाह भी लेनी चाहिए। और अगर हम ऐसा नही करते हैं तो निश्चित तौर पर अपने शरीर का ध्यान रखने में लापरवाह हैं। जानकारों की माने तो ज्यादा ठंड लगना खून की कमी के साथ ही थायराइड जैसी समस्या की ओर इंगित कर रही है।

खान पान का रखें ध्यान

सर्दी के समय ठंड से बचने कई तरह के उपाय लोगों द्वारा किये जाते हैं। यह सही भी है लेकिन इसके साथ ही हमें यह पता होना चाहिए कि हम ऐसा क्या खाएं कि हमारा स्वास्थ्य खराब न हो जाय। क्योंकि इस ठंड के मौसम में कुछ भी ठंड चीज जैसे आइसक्रीम, ठंडे पेय पदार्थ, ठंड देने वाले फल या पकवान खाने से सर्दी लगने के साथ ही निमोनिया का खतरा बना रहता है। जो हमे कफी परेशान कर सकता है।

कोरोना की दवा तैयार, 11 से शुरू हो सकता है टीकाकरण…

महिलाओं को होती है ज्याद समस्या

अक्सर देखा गया है घरेलू कामकजी महिलाएं काम में इतन व्यस्त रहती है कि वह अपना खयाल रखने में सबसे ज्यादा लापरवाह होती हैं। ऐसे में उन्हे खून की कमी के साथ ही ज्यादा ठंड लगने का मुख्य कारण मेटाबालिक रेट पुरूषों की अपेक्षा कम होती है। खान पान में ध्यान न देने से शरीर में पोषक तत्वो की कमी बनी रहती है। जिससे बीमार होने की सम्भावना ज्यादा बनी रहती है।

ज्यादा ठंड लग रही तो हो जाएं अलर्ट, हो सकती है कोई बीमारी...

शरीर को गर्म रखने प्राकृतिक उपाय

अगर हम प्राकृतिक चीजो का सही तरीके से उपयोग कर कई तरह की बीमारियों से भी सुरक्षित रह सकते हैं। बताया गया है कि ठंड के समय हमें गर्म पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। वहीं लहसुन, बादाम, दूध, गुड, अदरक, सोंठ का उपयोग खाने में करना चाहिये इससे शरीर को गर्मी मिलती है। हमें पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए। वही किसी भी तरह का नुष्खा आजमाने के पूर्व अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story