शादी का गिफ्ट खोलते ही पत्नी की पूरी जिंदगी हुई तबाह, जानिए क्या था डिब्बे में ऐसा

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT
अजब-गजब॥ विवाह के बिना एक सभ्य समाज की कल्पना बेकार है। विवाह 2 दिलों के साथ 2 आत्माओं को मेल होता है| शादी सिर्फ 2 लोग की ही नहीं होती है| बल्कि दो परिवार आपस में जुड़ते है| शादी 1 या 2 दिन का साथ नहीं होता है बल्कि पति पत्नी को पूरी जिंदगी एक दूसरे का साथ देना होता है| लेकिन कभी कभी इस खास अवसर कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं| जो हैरान करने वाली होती हैं| आज हम आपके लिए एक ऐसी ही घटना लेकर आये हैं| जिसने एक झ़़टके में दुल्हन की पूरी जिन्दगी को तबाह कर दिया हैं| आमतौर पे सभी शादी के शुभ अवसर पे कुछ न कुछ गिफ्ट पाते हैं| लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि तोहफे के वजह से किसी की जान चली गयी है? जी, ओडिशा के पाटन गढ़ में कुछ ऐसा ही हुआ हैं| जहाँ पर विवाह में मिले एक गिफ्ट को खोलते हुए दुल्हे सहित 3 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के घटित होने के बाद दूल्हा और दुल्हन के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं| जहाँ पर कुछ वक्त पहले तक खुशियाँ मनाई जा रही थी| वहां पर अब गम का माहौल हैं| इस हादसे में दुल्हे के साथ उसकी दादी और एक और रिश्तेदार की जान चली गयी हैं| बताया जा रहा है की ये उपहार दोपहर में आया था और इसमें कच्चा बम होने की सम्भवाना है

Similar News