घर में सो रही महिला पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला, मौत : MP NEWS

पन्ना जिले के अजयगढ़ में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। महिला ने इलाज

Update: 2021-02-16 06:16 GMT

पन्ना जिले के अजयगढ़ में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। महिला ने इलाज के दौरान दम ताेड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार वारदात धरमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरछी में गुरुवार रात करीब 11 बजे हुई। यहां रहने वाली सजदा पति समीम रात में घर पर सो रही थी। देर रात दो बदमाश घर में दाखिल हुए और महिला पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो हमलावर भाग खड़े हुए। महिला को देखा तो वह लहूलुहान खाट पर पड़ी हुई थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए पन्ना जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार हमला क्यों किया गया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Similar News