रीवा: अंधी हत्या की जांच में जुटी पुलिस, शव में चिपके कागज़ के टुकड़े ने खोले कई 'राज'

रीवा. महिला की अंधी हत्या की जांच कर रही पुलिस के हाथ अहम सुराग लग रहे है। शव में चिपके कागज के टुकड़े ने न सिर्फ महिला की पहचान कराई बल्कि पुलिस को मुख्य संदेहियों

Update: 2021-02-16 06:15 GMT

रीवा. महिला की अंधी हत्या की जांच कर रही पुलिस के हाथ अहम सुराग लग रहे है। शव में चिपके कागज के टुकड़े ने न सिर्फ महिला की पहचान कराई बल्कि पुलिस को मुख्य संदेहियों तक भी पहुंचा दिया। संदेहियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। दरअसल शव में चिपके कागज के टुकड़ें में मोबाइल नंबर लिखा हुआ था, जिसके माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

पनवार थाने के धरी जंगल में महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाली उसकी सौतन संजू साहू निवासी ग्राम लंगड़ी थाना पनवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह महिला को होली खेलने के बहाने अपने मायके बुलाकर लाई थी।

यहां कुछ दिन उसको रखने के बाद वह महिला को अपने भाई के साथ डभौरा रेलवे स्टेशन छोडऩे जा रही थी लेकिन धरी जंगल में पहुंचने पर उसका महिला से विवाद हो गया और उसने चांटे मार दिये। पीडि़ता वहीं गिर गई जिसका आरोपियों ने गला घोंंट दिया था। जब महिला अचेत हो गई तो पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी।

इस घटना में उसका भाई भी शामिल था जो घटना के बाद मुंबई भाग गया है। उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। उक्त आरोपियों ने महिला की पहचान छिपाने का काफी प्रयास किया था लेकिन शव में एक कागज का टुकड़ा चिपका हुआ था जो पोस्टमार्टम के समय पुलिस को मिला था। उसमें मोबाइल नम्बर लिखा था जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में कामयाब हो गई।

महिला ने घटना के पन्द्रह दिन पूर्व उसकी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने सौतन को गिरफ्तार कर लिया है जिसने पूछताछ में इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका भाई फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

पहचान छिपाने साड़ी उतारकर घर में जलाया आरोपिया ने अपनी सौतन की हत्या करने के बाद पहचान को छिपाने के लिए उसकी साड़ी उतार ली थी। उसके शरीर में चंद कपड़े ही आरोपियों ने छोड़े थे। साड़़ी को ले जाकर घर में जला दिया था। उसको लेकर पुलिस बुधवार को घर पहुंची जहां उसकी निशानदेही पर जली हुई साड़ी के अवशेष बरामद किये है। उसे जांच के लिए भेजा जायेगा।

Similar News