जांच के बहाने घर में घुसा ASI, महिला से दुष्कर्म किया... लोगों ने बांधकर पीटा और वीडियो बनाया

राजस्थान में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। यहां एक पुलिस ASI पर आरोप है कि वह भैंस चोरी की जांच के लिए एक महिला के घर में घुसता है, उससे रिश्वत की मांग करता है और उसके साथ दुष्कर्म करता है।

Update: 2021-03-23 17:38 GMT

राजस्थान में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। यहां एक पुलिस ASI पर आरोप है कि वह भैंस चोरी की जांच के लिए एक महिला के घर में घुसता है, उससे रिश्वत की मांग करता है और उसके साथ दुष्कर्म करता है।

ASI को रंगे हाँथ पकड़ने के बाद महिला के परिजनों ने उसे पेंड़ से बांधकर न सिर्फ पीटा, बल्कि उसका वीडियो भी बनाया है। महिला ने पुलिसकर्मी के खिलाफ थाना में छेड़छाड़ और रेप का केस दर्ज कराया है। खाकी को दागदार करने वाले ASI को फिलहाल लाइन अटैच कर दिया गया है। 

क्या है मामला

मामला चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया थाना के एक गाँव का है। जहाँ 13 मार्च को गाँव के एक व्यक्ति की भैंस चोरी हो गई थी। व्यक्ति ने अपने छोटे बेटे के ऊपर शंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी जांच चौकी प्रभारी ASI श्यामलाल सुखवाल को सौंपी गई थी। छोटा बेटा दूसरी औरत के साथ व्याह कर अलग गाँव में रह रहा था। ASI श्यामलाल दो-तीन दिनों तक फरियादी के साथ उसके छोटे बेटे और महिला के पास जाता रहा है। 

रिश्वत मांगने के बाद दुष्कर्म किया 

महिला ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि आरोपित ASI श्यामलाल सुखवाल शनिवार को घर पर आया। और भैंस चोरी की कार्रवाई को रफा दफा करने के लिए 5 हजार की रिश्वत की मांग करने लगा। महिला ने इसमें असमर्थता जताई तो पुलिसकर्मी ने अगली सुबह आने की बात कही। महिला मजदूरी करती है और दोपहर में घर लौटती है।

सोमवार को दोपहर एक बजे घर आकर उसने एएसआई श्यामलाल को फोन किया ताकि वह बयान ले सके। वह कुछ देर में ही आ गया। वह सीधे महिला के कमरे में पहुंचा और छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला के जेठ एएसआई को ढूंढते हुए कमरे में आए। उन्होंने आरोपी को खींचकर बाहर निकाला।

ASI की पेंड़ पर बांधकर पिटाई 

इसके बाद आसपास के लोग भड़क गए। आरोपित ASI को नीम के पेंड़ में बाँध दिया और पिटाई शुरू कर दी। वह गिड़गिड़ाता रहा और पानी माँगता रहा। उसे उसी हालात में पानी भी पिलाया गया। लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ASI को छुड़वाया गया।

थाने में दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आरोपी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। मंगलवार को महिला का मेडिकल कराया गया। महिला का आरोप है कि ASI दो दिन से उसके कमरे में आकर अश्लील हरकतें कर रहा था।

Similar News