Gangrape In Tamilnadu: तमिलनाडु में 15 वर्ष की छात्रा से गैंगरेप, तीन सहपाठियों पर आरोप, पीड़िता ने उठाया अब यह कदम

Gangrape In Tamilnadu: जन्मदिन के बहाने 15 वर्ष की छात्रा से सहपाठियों ने किया गैंगरेप और बनाया वीडियों.

Update: 2022-07-08 12:26 GMT

Tamilnadu Gangrape: तमिलनाडु के कुडुलोर में 15 वर्ष की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घटना से अपनी मां को अवगत कराया और फिर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छात्रा के तीन सहपाठियों के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

जन्मदिन के बहाने बुलाया घर

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 12 के उसके सहपाठियों ने उसे जन्मदिन पर आमंत्रित किया था। वह अपने सहपाठी के घर पहुंची तो उसे वह एक कमरें ले गया और फिर दो अन्य उसके साथी अंदर आकर दरवाजा बंद कर लिए। कमरे के अंदर तीनों ने उसके साथ रेप किया।

वीडियों बन कर साथी को भेजा

आरोप है कि गैंगरेप करने वाले उसके साथियों ने घटना का वीडियों बनाया और फिर उसके साथ पढ़ने वाले अन्य साथियों कों वीडियों भेज दिया। इतना ही नही कुछ भी करने पर वीडियों सार्वजनिक करने की धमकी भी दी।

छात्रा के स्कूल न जाने से खुला मामला

छात्रों के इस हरकत से व्यथित छात्रा स्कूल नहीं जा रही थी। जब वह कई दिनों तक स्कूल नही गई तो उसकी मां उससे कारण पूछा। इस पर पीड़िता ने अपने साथ हुए जुल्म की कहानी से मां को अवगत कराया। जिसके बाद लड़की की मां उसे थाना लेकर पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई है।

Tags:    

Similar News