ओवरलोड तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से टकराई, 2 की मौत 88 घायल : CHHATARPUR NEWS

छतरपुर। सागर से इलाहाबाद की ओर जा रही ओवरलोड यात्री बस देर रात छतरपुर महोबा मार्ग पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से टकरा गई। बताया गया है कि 74 सीटर बस में 90 से अधिक सवारियां भरी हुई थी। घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 88 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें लगभग एक दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

Update: 2021-03-18 15:50 GMT

मिली जानकारी अनुसार सागर से इलाहाबाद जा रही बस छतरपुर-महोबा मार्ग पर अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना में 2 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 88 लोग घायल हुए हैं। यात्रियों ने बताया है कि बस ड्राइवर नशे में था। घटना के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। 

बता दें कि प्रदेश में आये दिन कहीं न कहीं बस दुर्घटनाएं आये दिन हो रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं है। यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जा रही हंै तो दूसरी ओर तेज रफ्तार भी दुर्घटना का कारण बना हुआ है। 

Similar News