छतरपुर / बाल कलाकार माही की फिल्म फौजी काॅलिग बड़े परदे पर रिलीज

छतरपुर। जिले की जानी-मानी बाल कलाकार माही सोनी पहली फीचर फिल्म फौजी काॅलिंग शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म में माही मुख्य भूमिका में हैं। छतरपुर की रहने वाली माही अपनी फिल्म देखने के लिये मुंबई से छतरपुर पहुंची हैं। जहां सटई रोड स्थित अशोका सिनेप्लेक्स हाल में अपनी पहली फिल्म देखने लोगों के साथ पहुंचीं। इस दौरान लोगों की माही का स्वागत किया। फिल्म में माही की भूमिका देखकर लोगों ने खूब सराहा।

Update: 2021-03-13 10:31 GMT

फिल्म में माही के साथ फिल्म कलाकार शरमन जोशी भी मुख्य भूमिका में हैं। देर रात कलेक्टर-एसपी ने भी फिल्म देखी। शहर के बकायन खिड़की इलाके में रहने वाले विकास सोनी की पुत्री माही सोनी की उम्र 10 वर्ष है। वहीं माही पिछले 4 सालों से लगातार टीवी एवं टेलेंट हंट शो में नजर आ रही हैं। बताया गया है कि माही अगले महीने सैफ अली और रानी मुखर्जी के साथ फिल्म बंटी बबली 2 में नजर आएंगी।

नगरवासियों के साथ किया सेलीब्रेट

शहर के लोगों से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जुड़ाव रखने वाली माही ने अपनी पहली फिल्म को नगरवासियों के साथ सेलीब्रेट किया। फिल्म दर्शकों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद जेपी सिनेमा में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फिल्म देखी। वहीं शहरवासियों से फिल्म देखने की अपील की।

Similar News