Chhatarpur News : दो सगे भाइयों को सर्प ने डसा, हो गई मौत, गांव में फैला मातम

Chhatarpur / छतरपुर। महराजपुर थाना क्षेत्र (Maharajpur Police Station) के सेवड़ी गांव में रात के समय दो सगे भाइयों को सर्प ने डस लिया। परिजनों को जानकारी होने के बाद वह अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। यह खबर जैसे ही गांव पहुंची परे गांव में मातम छा गया। दो बेटो के मौत के बाद अब परिवार में दो बेटियां, मां और पिता बचे हैं। 

Update: 2021-07-31 20:47 GMT

सोते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सेवड़ी गांव के रहने वाले बब्बू यादव के 18 वर्षीय बड़े बेटे ह्देश यादव तथा 13 वर्षीय छोटे बेटे नीतेश यादव को सांप ने डस लिया। बताया जाता है कि सबसे पहले सर्प ने छोटे बेटे नीतेश ने डसा। बेटे ने इस बात की जानकारी मां को दी लेकिन मां ने सोने के लिए कह दिया। वही 20 मिनट बाद सर्प ने दूसरे बेटे को काट लिया। जिसके बाद जागे परिजनों ने सर्प का निकलते हुए भी देखा। 

यह भी पढ़े : बरसात के दिनों में सांप काटने के केस अत्याधिक, इन चीजों का रखें ध्यान

रास्ते में हुई मौत

परिजन दोनो बच्चो के लेकर महाराजपुर अस्पताल पहुंच गये। जहां दोनों बच्चों के गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई। 

गांव में फैला मातम

बच्चों के मौत का समाचार गांव जैसे ही गांव पहुंचा पूरे गांव में मातम फैल गया। गांव के लोगों का कहना था कि इतना बडा हादसा गांव में पहले नही हुआ। एक साथ दो भाइयों की मौत से पूरा गांव दुखी है। वही बच्चों के परिजनो का बुरा हाल है। 

टूट गये दोनो हांथ

गांव के लोगो का कहना है कि दो बेटों की मौत से पिता के दोनो हाथ कट गये। वह अपाहिज हो गया है। जानकारी के अनुसार बब्बू यादव का खेती के साथ दूध का बेचने का धंधा है। दोनों बेटे पिता के साथ काम में हाथ बटाते थे।

Similar News