दिल्ली समेत तीन राज्यों के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हटाए गए, मनोज तिवारी की छुट्टी, आदेश को मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली, मणिपुर एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्षों को पद से हटा दिया है। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी

Update: 2021-02-16 06:23 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली, मणिपुर एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्षों को पद से हटा दिया है। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष के पद से मनोज तिवारी को भी हटा दिया गया है। अब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी आदेश कुमार गुप्ता को सौंपी गई है। 

BHIM APP किया है DOWNLOAD तो पढ़ लीजिये ये खबर, नहीं होगा पछतावा

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी मनोज तिवारी के नेतृत्व में उतरी थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था तभी से मनोज तिवारी के अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर संशय की स्थिति थी। बता दें कि अब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह फैसला लिया है और मनोज तिवारी को अध्यक्ष पद से हटा दिया है।

बता दें कि आदेश गुप्ता पटेल नगर से पार्षद हैं। दरअसल दिल्ली चुनाव में हार के बाद खुद मनोज तिवारी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की ती लेकिन उस वक्त उसे नामंजूर कर दिया गया था। हाल में ही उनका एक क्रिकेट खेलते हुए वीडियो भी सामने आया था जिसमें उन्हें लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा गया।

जिनके पास आधार कार्ड है उनके लिए सबसे बड़ी खबर, ये नहीं पढ़ा तो…

दिल्ली के अलावा छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मणिपुर में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। अब एस टिकेंद्र सिंह के हाथों में मणिपुर बीजेपी की कमान दी गई है। तीनों प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हुई।

मध्यप्रदेश में सिनेमा खुलने के लिए आ गई बड़ी खबर, पढ़िए

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:  FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News