Upcoming IPO 2022: तीन कंपनियां अपना आईपीओ लाने वाली हैं, इन्वेस्ट करने का अच्छा मौका है

Upcoming IPO 2022:Macleods Pharma,TBO Tek और सूरज एस्टेट डेवलपर्स कुल 7600 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आ रही हैं

Update: 2022-05-24 14:02 GMT

Upcoming IPO Company Names: शेयर मार्केट में जल्द तीन कंपनियों के IPO लॉन्च होने वाले हैं. दवा कंपनी मैकलियोड फार्मास्युटिकल्स (Macleods Pharma), ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर टीबीओ टेक (TBO Tek) और सूरज एस्टेट डेवलपर्स (Suraj Estate Developers) अपना आईपीओ लाने वाली हैं.IPOS 

आइये इन तीनों कंपनियों के IPO के बारे में सब कुछ जानते हैं 

Macleods Pharma IPO Complete Detail 

मैकलियोड का आईपीओ (Macleods Pharma IPO) 5,000 करोड़ रुपये का होगा. Macleods Pharma IPO  में पूरा OFS होगा. इसमें प्रमोटर्स 6.05% हिस्‍सेदारी घटाएंगे. यह कंपनी एंटी-इन्‍फेक्टिव्‍स, कार्डियोवैस्‍कुलर, एंटी-डायबेटिक, डर्मेटोलॉजी और हॉर्मोन ट्रीटमेंट समेत कई अन्‍य दवाओं के फॉर्मूलेशन डेवलप करने, मैन्‍युफैक्‍चरिंग और मार्केटिंग करती है.

TBO Tek IPO Full Detail 

TBO Tek IPO  से 2,100 करोड़ रुपये जुटाना चाहता है.. इस IPO में कंपनी फ्रेश इक्विटी के जरिए 900 करोड़ रुपये और OFS के जरिए 1200 करोड़ रुपये तक पैसा इक्कठा करना चाहती है. OFS में कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा इन्वेस्टर्स अपनी हिस्‍सेदारी कम करेंगे.

Suraj Estate Developers IPO News 

Suraj Estate Developers IPO  से 500 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी. इस IPO  में कंपनी फ्रेश इक्विटी शेयर बिक्री के लिए लाएगी. Suraj Estate Developers 1986 से रीयल एस्‍टेट कारोबार में शामिल है. तीनों कंपनियों के शेयर BSE और NSE पर लिस्‍ट होंगे. 

इन्वेस्ट करने का अच्छा समय 

मार्केट में एक के बाद एक IPO लिस्ट हो रहे हैं. लेकिन जितने बड़े IPO लॉन्च हुए हैं उन्हें खरीदने में इन्वेस्टर्स को लॉस हुआ है मगर छोटे IPO में लोगों को लिस्टिंग के बाद मुनाफा हो रहा है. ऐसे में इन तीनों कमानियों में इन्वेस्ट करने से अच्छा मुनाफा हो सकता है. लेकिन आप किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले कंपनियों के बारे में अच्छे से जानकारी जरूर हासिल कर लें, 

Similar News