TATA Takeovers Ford's Plant: फोर्ड मोटर्स के प्लांट में बनेगीं टाटा की गाड़ियां, Ford-Tata Deal के बारे में जानें

TATA Takeovers Ford's Plant: फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (FIPL) के गुजरात वाले मैन्युफैचरिंग प्लांट में अब Tata Motors की गाड़ियां बनाई जाएगीं

Update: 2022-08-08 09:22 GMT

TATA Takeovers Ford's Plant: फोर्ड मोटर्स ने भारत में अपना कारोबार बंद कर दिया था, कई महीनों से फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का गुजरात के साणंद वाला मैन्युफैक्चरिंग बंद पड़ा हुआ था. अब FIPL के प्लांट को टाटा ने टेकओवर कर लिया है. फोर्ड के प्लांट में टाटा मोटर्स की गाड़ियों का निर्माण होगा। टाटा की सहायक कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEML) ने FIPL के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को 725.7 करोड़ रुपए में खरीद लिया है 

TATA-Ford Deal में साइन हुए अग्रीमेंट में लिखा गया है कि इन यूनिट ट्रांसफर अग्रीमेंट में पूरी लैंड, बिल्डिंग, मशीनरी और सभी उपकरण के साथ व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट टाटा का होगा। अग्रीमेंट के मुताबिक फोर्ड इंडिया भी अपने पॉवरट्रेन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के ऑपरेशन जारी रखेगी आइल लिए वह TPEML से पॉवरट्रेन निर्माण के लिए प्लांट की बिल्डिंग और जमीन वापस लीज पर लेगी। इसमें टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEML) इसमें इन्वेस्ट भी करेगा 

टाटा फोर्ड डील से दोनों को फायदा 

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEML) के MD शैलेश चंद्रा ने कहा- FIPL के साथ हुए अग्रीमेंट से सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए फायदेमंद है, टाटा मोटर्स की पैसेंजर सेगमेंट में अपनी मार्केट पोजीशन को मजबूत करने और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी लीडरशिप पोजीशन को जारी रखने की मजबूत आकांशा दर्शाता है. 

पिछले साल फोर्ड ने कारोबार बंद कर दिया था 

Ford Motors ने पिछले साल ही भारत से अपना कारोबार समेत लिया था, उसकी कारें इंडिया में ज़्यादा नहीं बिक रही थीं. जिसके बाद फोर्ड के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को टेकओवर करने के लिए टाटा ने डील पेश की थी. 

 

Tags:    

Similar News