RBI Cryptocurrency पर बैन लगाना चाहता है, रिज़र्व बैंक की डिजिटल करेंसी का क्या हुआ?

RBI Wants To Ban Cryptocurrency: भारतीय रिजर्व बैंक हाथ धो कर क्रिप्टोकरेंसी के पीछे पड़ गया है. सरकार द्वारा 30% टैक्स थोपे जाने क बाद भारत में क्रिप्टो इन्वेस्टर को बहुत नुकसान हुआ है

Update: 2022-07-18 08:33 GMT

RBI Wants To Ban Cryptocurrency: जहां दुनिया के विकसित देश क्रिप्टो करेंसी को असली मुद्रा के रूप में स्वीकार कर चुके हैं वहीं भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार हाथ धो कर क्रिप्टो को बैन करने में तुली हुई है. RBI ने सरकार से सिफारिश की है कि भारत में क्रिप्टो पर बैन लगा दिया जाए, जबकि सरकार का कहना है कि Cryptocurrency पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए अंतराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है. 

क्रिप्टो बैन में भारत को इंटरनेशनल सपोर्ट कभी नहीं मिलने वाला क्योंकि ऑस्ट्रेलिया-अमेरिका जैसे देशों ने इसे असली मुद्रा मान लिया है. लेकिन भारत की एक ऐसा देश है जो क्रिप्टो को खराब मान रहा है. कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने क्रिप्टो को रेगुलेट करने के लिए बिल जारी किया था जिसमे इन्वेस्टर पर 30% टैक्स थोंप दिया गया था. उसके बाद से अबतक निवेशकों को करोड़ों रुपए का घाटा हो चुका है. 

सरकार भारत में क्रिप्टो बैन करके मानेगी 

ऐसा कहा जा रहा है कि भारत सरकार इस मानसून सत्र में क्रिप्टो सेक्टर को विनियमित करने के लिए कानून ला सकती है. हालांकि ऐसा कोई बिल लिस्ट नहीं किया गया है. सरकार क्रिप्टो को लेकर कन्फ्यूज है लेकिन इतना पक्का है कि गैर इकोनॉमिस्ट RBI के गवर्नर और निर्मला सीतारमण सहित पीएम मोदी क्रिप्टो के पक्ष में बिलकुल नहीं हैं. 

RBI क्रिप्टो में बैन चाहता है 

RBI Cryptocurrency पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाना चाहता है, इसके लिए उसने सरकार से कई बार शिफारिश की है. लेकिन भारत में क्रिप्टो को बैन करना उतना आसान नहीं है। इसके लिए सभी बड़े देशों की भागीदारी जरूरी है. 

RBI की डिजिटल करेंसी का क्या हुआ 

देश में क्रिप्टो बैन करके RBI रुपए की डिजिटल करेंसी का लॉलीपॉप देश के इन्वेस्टर पर चिपकना चाहता है. RBI Digital Currensy के लिए काम कर रहा है. RBI के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर के अनुसार, सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी के अस्तित्व को खत्म कर सकती है। डिजिटल करेंसी भी ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। 

Similar News