जमकर पैसा कमाने का मौका, एलपीजी सिलेंडर की डीलरशिप लेना हुआ आसान, घर बैठे होगी कमाई
LPG Cylinder Dealership 2022: शहर से लेकर गांवो में भी एलपीजी सिलेंडरों की मांग बढ़ी गई है।;
LPG Cylinder Dealership 2022: शहर से लेकर गांवो में भी एलपीजी सिलेंडरों की मांग बढ़ी गई है। ऐसे में जब किसी भी चीज की मांग बढ़ती है तो उसकी आपूर्ति के लिए एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया जाता है। इस पूरे क्रम में कई रोजगार के अवसर भी स्थापित होते हैं। ऐसा ही कुछ हाल एलपीजी गैस सिलेंडर का है। किसी जमाने में सीमित एजेंसियां हुआ करती थी लेकिन आज एक छोटे से शहर में भी कई एलपीजी की एजेंसी चल रही है। अब अगर आप भी एलपीजी सिलेंडर की डीलरशिप लेना चाहते हैं तो बहुत सरल तरीके से इसे प्राप्त कर सकते है।
तीन बड़ी कंपनियां देती है डीलरशिप
देश में एलपीजी की तीन बड़ी सरकारी कंपनियां डीलरशिप देती हैं। इनके द्वारा समय-समय पर डीलरशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। ऐसे में जिन्हें एलपीजी की डीलरशिप लेनी है वह आवेदन कर सकते हैं। बहुत ही सरल तरीके से कंपनियां डीलरशिप प्रदान कर रही हैं। अगर आप कंपनी की जरूरी शर्तों को पूरा करते हैं तो अवश्य ही आपको डीलरशिप मिल जायेगा।
जानकारी के अनुसार देश में इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड इंडेन गैस की डीलरशिप देती है। इसी तरह भारत पैट्रोलियम भारत गैस की तथा हिंदुस्तान पैट्रोलियम एचपी गैस की डीलरशिप देती है।
किसे और कैसे मिलती है डीलरशिप
एलपीजी गैस की डीलरशिप प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी का 10 वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा डीलरशिप का आवेदन करने वाले की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। समय-समय पर गैस कंपनियां आवेदन आमंत्रित करती हैं। आवेदन के पश्चात आवेदकों का इंटरव्यू लिया जाता है।
आवेदन करने की अधिकतम शुल्क 10000 हजार रूपये है। जो नान रिफंडेबल होता है।
कई स्तर पर आवेदक को जांचा और परखा जाता है। मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने के पश्चात परिणाम घोषित किया जाता है। अगर उस लिस्ट में आपका नाम है तो आपको डीलरशिप प्राप्त हो जाएगी।
डीलरशिप प्राप्त करने के लिए आगे भी कई मापदंड तय किए गए हैं। अगर उन्हें पूरा करेंगे तो ही आपको डीलरशिप मिलेगी अन्यथा वेटिंग वाले व्यक्ति के पास यह डीलरशिप चली जाएगी।
जमीन की लोकेशन
आपको आवेदन के समय ही पूरी जानकारी कंपनी को देनी होती है। सिलेक्टेड कैंडिडेट को डीलरशिप जारी करने के पहले जमीन का मौका मुआयना किया जाता है। जिसमें देखा जाता है पहुंच मार्ग, गैस गोदाम की स्थिति, जमीन मालिक की जांच परख तथा लीज की स्थिति में 15 वर्ष का एग्रीमेंट देखा जाता है।
डीलरशिप का लाइसेंस देने के लिए आरक्षण प्रक्रिया का पूर्णरूपेण पालन किया जाता है। जिसमें 50 प्रतिशत अनारक्षित लोगों को तथा एससी, एसटी और रिजर्वेशन कैटेगरी को नियमानुसार लाभ दिया जाता है। साथ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भूतपूर्व सैनिक, सशस्त्र बल पुलिस सेवा, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सामाजिक रूप से अक्षम लोगों को प्राथमिकता दी जाती है।