ये रत्न पहनते ही दूर हो जाएंगी पैसों की समस्या

हकीक रत्न से दूर होती है घर की आर्थिक समस्या.

Update: 2022-01-22 12:41 GMT

रत्न। तरह-तरह की समस्याओं को रत्न दूर करते है। रत्न शास्त्र में कई प्रकार के रत्नों के बारे में बताया गया है। इनके इस्तेमाल से कार्य जल्द पूरे हो जाते हैं। ऐसा ही एक स्टोन है हकीक। कहते है इसमें एक प्रकार की शक्ति होती है। जिससे घर की आर्थिक समस्या दूर होती है।

करता है हर मुश्किल में मदद

हकीक पत्थर अपने चमत्कारिक गुणों के चलते हर मुश्किल घंडी में मदद करता है। यह मानसिक शांति भी देता है। इसके इस्तेमाल से आत्मविश्वास मजबूत होता है। यह तनाव दूर करने में भी सहायक होता है। रत्न के जानकार बताते हैं कि हकीक पत्थर मां लक्ष्मी का प्रतिरूप है।

इन रंगो में मिलता है हकीक

हकीक पत्थर भारत में काला, पीला, हरा, नीला, सफेद और नीले रंग में पाया जाता हैं। काले रंग का हकीक शारीरिक कष्ट और रोगों से मुक्ति दिलाता है। सफेद हकीक से मानसिक तनाव दूर होते हैं, जबकि नीले रंग का हकीक शनि के अशुभ प्रभाव को कम करता है। बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए भी हकीक उपयोगी होता है। काले हकीक की माला पहनने से काम में एकाग्रता आती है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह रत्न अच्छा माना गया है।

नोट- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी हैं। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News