MGNREGA Wages Rate In Hindi 2023: मजदूरों के लिए खुशखबरी! 10% तक का इजाफा, 1 अप्रैल से लागू होगा नियम
MGNREGA Wages Rate In Hindi 2023: केंद्र सरकार ने 2023-24 के लिए मनरेगा मजदूरी को लेकर बड़ा ऐलान किया है.
MGNREGA Wages Rate In Hindi 2023: केंद्र सरकार ने 2023-24 के लिए मनरेगा मजदूरी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मजदूरी में 2 फीसदी से लेकर 10 फीसदी तक का इजाफा किया गया है. सबसे कम फीसदी की वृद्धि पाने वाले राज्यों में कर्नाटक, गोवा, मेघालय और मणिपुर शामिल हैं.
नोटिफिकेशन में मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी में 7 रुपये से लेकर 6 रुपये तक का इजाफा किया गया है. नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगे.
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मजदूरों को सबसे कम दैनिक मजदूरी 221 रुपये मिलेगी. वही राजस्थान में इस बार रिवाइज्ड मजदूरी 255 रुपये तय की गई है, जो पिछले साल 2022-23 में 231 रुपये थी.
हरियाणा को सबसे अधिक दैनिक मजदूरी 357 रुपये प्रति दिन मिलेगी. मजदूरी दरों में बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया है.
24 मार्च को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के तहत मजदूरी दरों में बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया है. बिहार और झारखंड में पिछले साल की तुलना में 8 फीसदी की बढ़त देखी गई है.