LIC IPO Issue Date: देश के सबसे बड़ा IPO जारी होने वाला है, LIC के आईपीओ के बारे में सबकुछ जान लीजिये

LIC IPO Issue Date: भारतीय जीवन बीमा निगम देश का सबसे बड़ा आईपीओ जारी करने वाला है

Update: 2022-02-17 14:02 GMT

LIC IPO Issue Date: लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (LIC) जल्द देश का सबसे बड़ा आईपीओ इश्यू करने वाला है। LIC का IPO कैसे मिलेगा, किसे मिलेगा, क्या पॉलिसी धारकों को कोई प्रॉफिट या डिस्काउंट मिलेगा और यह कब जारी होगा इसके बारे में आपको आज सबकुछ इधर ही मालूम हो जाएगा। 

कब जारी होगा LIC का IPO 

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC देश का सबसे बड़ा आईपीओ संभवतः 10 मार्च से जारी कर सकती है। 

LIC के IPO में पॉलिसी होल्डर्स को कुछ मिलेगा 

LIC ने अपने IPO में पॉलिसी होल्डर्स के लिए 10% हिस्सा आरक्षित कर के रखा है, यह हिस्सा सिर्फ पॉलिसी होल्डर्स को ही मिलेगा। करीब 65 हज़ार करोड़ के इस इश्यू में, पॉलिसी होल्डर्स को 6500 करोड़ के शेयर दिए जा सकते हैं. 

LIC कितने प्रतिशत शेयर जारी करने वाली है 

LIC अपने सिर्फ 5% शेयर को आईपीओ के जरिये जारी करने वाली है। 5% की पार्टनरशिप को बेचने के लिए सेबी के पास DHRP का मसौदा जमा कर दिया गया है। 

LIC का IPO कैसे मिलेगा 

सबसे पहले आईपीओ लेने वाले का पैन डिटेल्स LIC के रिकॉर्ड में अपडेट होना चाहिए, इसके अलावा सिर्फ डीमेट अकाउंट होना चाहिए और शेयर खरीदने के लिए पैसे, जो पॉलिसी होल्डर 28 फरवरी तक अपना पैन अपडेट नहीं करता है उसे आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए नहीं मिलेगा। 

क्या नए पॉलिसी होल्डर्स भी लाभ के पात्र हैं 

बिलकुल हैं, नए पॉलिसी होल्डर्स LIC के आईपीओ में 10% के रिज़र्व इश्यू में पात्र हैं. लेकिन ऐसे ग्राहक जिन्होंने पॉलिसी फाइल तो की है लेकिन उसके दस्तावेज प्राप्त नहीं किए हैं वो इस प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं. 



Tags:    

Similar News