LED Flashlight Price 2022: सिर्फ 120 रुपए में भौकाल मचा रहा बिना लाइट और सेल से चलने वाली बैटरी, फटाफट खरीदे

LED DYNAMO Wind UP Flashlight: अंधेरे में रोशनी बड़े काम की चीज है। घुप अंधेरे में अगर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है तो कब जीवन में अंधेरा छा जाए यह कहा नहीं जा सकता.

Update: 2022-11-18 06:55 GMT

LED DYNAMO Wind UP Flashlight

LED DYNAMO Wind UP Flashlight: अंधेरे में रोशनी बड़े काम की चीज है। घुप अंधेरे में अगर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है तो कब जीवन में अंधेरा छा जाए यह कहा नहीं जा सकता। अगर बैटरी वाला टॉर्च चार्ज नहीं है तो बेकार है और अगर टॉर्च का सेल खत्म है तो वह भी बेकार है। लेकिन आज हम एक ऐसे फ्लैशलाइट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें इन दोनों की ही जरूरत नहीं है। और लाइफ टाइम तक पर्याप्त रोशनी प्राप्त होती है।

किस प्रकार की है फ्लैशलाइट

LED Flashlight जैसा इसका नाम है वैसा ही इसका काम भी है। फ़्लैश मतलब समझते ही होंगे कि यह चारों ओर रोशनी ही रोशनी फैला देती है तभी तो इसका नाम फ्लैशलाइट रखा गया है। या यूं कहें कि इसका वास्तविक नाम एलईडी डायनेमो विंडअप फ्लैशलाइट (LED DYNAMO Wind UP Flashlight) है। इसमें कहीं भी बैटरी का उपयोग नहीं है यह डायनेमो के आधार पर रोशनी देती है।

ऐसे करती है काम

LED Flashlight अब आप भी सोच रहे होंगे की जब इसमें सेल नहीं लगता और बैटरी नहीं लगती तो फिर यह चलता कैसे है। अगर इस फ्लैशलाइट के कार्य के संबंध में बताया गया है कि यह डायनेमो का उपयोग करने से चलती है। टॉर्च की कीमत भी ज्यादा नहीं है। बाजार में मात्र 120 में इसे खरीदा जा सकता है।

LED Flashlight इसमें एक ऐसा सिस्टम लगा हुआ है जिसे लगातार चलाते रहने पर पर्याप्त रोशनी प्राप्त होती है। इसके लिए टॉर्च में एक लीवर लगाया गया है जिसे दबाने पर डायनेमो घूमता है और एनर्जी जनरेट होकर रोशनी में परिवर्तित हो जाती है। यह बड़े काम की टॉर्च है।

Tags:    

Similar News