2022 आने से पहले तिजोरी में रखें ये खास चीज,मां लक्ष्मी बनाएंगी मालामाल, कभी नहीं होगी पैसो की कमी, हर मिनट घर में गिरेंगे पैसे ही पैसे
घर में धन-सम्पदा लाने के लिए बताए गए है कई उपाय.
MONEY 2
विशेष। वर्ष 2022 शुरू होने वाला है। धन की देवी लक्ष्मी से जुड़े कुछ खास उपाय अगर किए जाएं तो नए साल में मां लक्ष्मी का कृपा बनी रहेगी। इसके लिए जरूरी चिजे तिजोरी या धन वाले स्थान पर रखने से आने वाला वर्ष आपका खुशहाल रहेगा।
करे यह उपाय
शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में 5 कौड़ी और थोड़ी-सी केसर, चांदी के सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें. इसके साथ-साथ थोड़ी हल्दी की गांठें भी रखें।
यह विधि भी बेहतर
लाल चंदन को पानी में घोलकर बिना टूटे हुए भोजपत्र पर मोर पंख से 'श्रीं' लिखें. इसके बाद इस भोजपत्र को तिजोरी में रखें दें. मां लक्ष्मी जल्द ही कृपा बरसाएंगी और इससे पैसों में वृद्धि होगी।
बड़े काम का यह यंत्र
ऐश्वर्य वृद्धि यंत्र या धनदा यंत्र को, इन दोनों में से किसी भी एक यंत्र को विधिवत पूजन के बाद धन वाले स्थान पर या तिजोरी में रख दें. इस उपाय से तिजोरी कभी भी खाली नहीं रहेगी. साथ भी और धन में बरकत भी होगी।
मां लक्ष्मी को प्रिय है यह शंख
दक्षिणावर्ती शंख का संबंध देवी लक्ष्मी से माना जाता है। इसे तिजोरी में रखने पर मां लक्ष्मी खुद इसकी ओर आकर्षित होती हैं और धन से जुड़ी तमाम समस्यायों का समाधान हो जाता है. साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।
गौरी-गणेश से आएगा धन
पूजा की सुपारी को गौरी-गणेश का रूप माना गया है. घर में इसकी पूजा कर तिजोरी या धन स्थान पर रखें. माना जाता है कि जहां गणेश जी का वास होता है, वहीं मां लक्ष्मी भी निवास करती हैं. इस उपाय से घर में लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती हैं।
नोट- यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है। जानकारों से भी सलाह लें।