काजल का टोटका हर जगह मचा रहा हंगामा, जानिए!
काजल का टोटका करके दूर कर सकते अपनी यह समस्या.
टोटका। काजल के टोटके कई तरह से कारगार होते है और समस्याओं से निजात दिलाते हैं। इसका टोटका करके नौकरी- रोजगार के अवसर तो मिलते ही है, अचूक तरक्की होती है।
दूर करें परिवार की कलह
अक्सर लोग घरेलू कलह से परेशान रहते है। अगर आपके परिवार में भी कलह है तो आप शनिवार की सुबह काले कपड़े में जटे वाले नारियल को लपेट दें, इस पर काजल की 21 बिंदी लगा दें और फिर इसे घर के बाहर लटका दें। इससे घर में बेवजह कलह नहीं होगी। इतना ही नही इस टोटके से आपके घर के मुखिया की तरक्की होगी।
बच्चों को नजर से बचाता है काजल
दुध मुहें एवं अन्य बच्चों को अक्सर नजर दोष हो जाती है। उन्हे नजर दोष से बचाने के लिए आंखों के अलावा पैर के तलवे, कान के पीछे या माथे की कपाल रेखा पर काजल का टीका लगाएं। इससे बच्चों को नजर दोष बचाव होता है। अगर कुंडली का मंगल अशुभ प्रभाव दे रहा है तो इसे दूर करने के लिए काला सुरमा आंखों में लगाएं, इसके मांगलिक दोष से धीरे-धीरे निजात मिल जाता है।
शनिवार को करे यह टोटका
काला सुरमा किसी शीशी में लेकर अपने ऊपर से उतारकर किसी खाली जमीन में गाड़ दें, इस टोटके से घर में शनिदेव की शुभ दृष्टि रहती है। ऐसा शनिवार के दिन करना अच्छा होता है। भगवान शनि के प्रभाव से आप के घर की हर समस्या से निजात मिलेगी।
अगर नौकरी जाने के खतरा है या ट्रांसफर रुकवाना चाहते हैं तो ऐसे में डली वाला 5 ग्राम सुरमा लेकर किसी सुनासान जगह पर गाड़ दें, जिस औजार के जमीन खोदी गई उसे घर न लाएं। आपकों जल्द ही अच्छे परिणाम मिलेगे।