अगर पैसों की एमरजेंसी है तो, EPF खाते से पैसा कैसे निकालें?

How to withdraw money from EPF account: EPF खाते में समय के साथ पैसा बढ़ता रहता है. जो भविष्य में रिटायरमेंट के बाद बहुत काम आता है

Update: 2023-03-09 12:00 GMT

How to withdraw money from EPF account: कर्मचारी भविष्य निधि याद EPF सैलरी पर काम करने वाले कर्मचारियों को दी जाने वाली एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है. EPF अकाउंट में समय के साथ पैसा बढ़ता है, जो भविष्य में या तो उनकी सर्विस के दौरान या रिटायरमेंट के बाद काफी उपयोगी साबित होता है. इस योजना में कर्मचारियों की मासिक आय का एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में जमा किया जाता है. इस दौरान नियोक्ता भी फंड में एक निश्चित राशि का योगदान देते हैं. 

लेकिन कुछ लोगों को नौकरी में रहते हुए भी पैसों की एमरजेंसी हो जाती है. ऐसे में दूसरे से कर्ज लेना या बैंक से लोन लेने से बेहतर यही होता है कि EPF खाते में जमा रकम का इस्तेमाल कर लिया जाए. बहुत से लोगों के पास EPF खाता तो होता है मगर उन्हें इससे पैसे कैसे विथड्रॉ किया जाता है मालूम नहीं होता। 

EPF अकाउंट से पैसे कैसे निकालें 

अगर आपको पैसों की एमरजेंसी है और EPF खाते में जमा पैसों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है. 

How To Withdraw Money From EPF Account: 

  • EPFO  के ई-सेवा पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं
  • अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), और पासवर्ड दर्ज करें और लॉग इन करने के लिए कैप्चा कोड टाइप करें.
  • अब Online Services" लिंक पर क्लिक करके मेन्यू से "Claim (Form-31, 19 & 10C" चुनें.
  • नए पेज पर  बैंक अकाउंट डिटेल्स दर्ज करें और जारी रखने के लिए "Verify" चुनें. यह जानकारी आपके PF खाते से जुड़ी हुई है. अब, नियम और शर्तों को स्वीकार करने के लिए "Yes" पर क्लिक करें.
  • "Proceed for Online Claim" पर क्लिक करें और फिर आप जिस दावे को जमा करना चाहते हैं उसे चुनने के लिए "I Want to Apply For" लिंक चुनें. यदि आप रिटायर होने से पहले पैसा निकालना चाहते हैं तो आपको "PF Advance (Form 31)" का चयन करना होगा.
  • फॉर्म चुनने के बाद, निकासी के लिए औचित्य, आपको कितनी राशि की आवश्यकता है और अपना पता दर्ज करें.
  • अपना आवेदन पूरा करें और जमा करें. आपको Aadhaar Card, PAN Card या रद्द किए गए खाली बैंक चेक जैसे दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपीज को पते के प्रमाण और मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) के साथ जमा करने की आवश्यकता हो सकती है.
  •  जब आपका नियोक्ता आपके आवेदन को मंजूरी दे देता है, तो पैसा 15 से 20 दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में जमा कर दिया जाता है. 

Similar News