नौकरी जाने का खतरा हो या कुछ खोने का डर तो आजमाएं ये टोटका,जानिए!
वैसे तो काजल महिलाएं अपनी आंखों में लगाकर अपनी खूबसूरती बढ़ाती हैं।
वैसे तो काजल महिलाएं अपनी आंखों में लगाकर अपनी खूबसूरती बढ़ाती हैं। साथी ही काजल लगाने से कई तरह की नेत्र रोग दूर होते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में काजल के कुछ ऐसे टोटके बताए गए हैं जिनको करने से नौकरी पर मंडरा रहा खतरा दूर हो जाता है। वहीं कुछ टोटके ऐसे भी हैं जिनको करने से बेरोजगार रोजगार पाने में सफल हो जाते हैं। आज हम काजल के कुछ ऐसे ही टोटकों के बारे में आपको जानकारी प्रदान कर रहे हैं। अगर इन टोटकों को विधि विधान से किया जाए तो अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा।
दूर करता है पारिवारिक कलह
बताया गया है कि अगर आपके घर परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर वाद विवाद रहता है तो आपको काजल का टोटका अवश्य आजमाना चाहिए। इसके लिए शनिवार की सुबह काले कपड़े में एक नारियल लपेट ले। इसके बाद इसके बाद काजल की 21 बिंदिया उस नारियल पर लगा दे। इससे घर में होने वाली कलह दूर हो जाती है।
बच्चों का नजर दोष
कहा गया है कि अगर बच्चों को बार नजर लग जाता है। ऐसे में छोटे बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए उनकी आंखों में और पैर के तलवे में काजल का टीका लगा देना चाहिए। साथ ही बताया गया है कि पीछे और माथे के कपाल देखा के पास काजल का टीका लगाने से बुरे नजर से बच्चे की रक्षा होती है।
शनिदेव के शुभ दृष्टि
अगर आप चाहते हैं कि भगवान शनि देव अपनी शुभ दृष्टि आपके ऊपर बनाकर रखें तो आपको काला सुरमा का टोटका करना चाहिए। इसके लिए शनिवार के दिन 1 सीसी में काला सुरमा भर ले। उसे अपने ऊपर से 7 बार उतारा कर किसी खाली जमीन में गाड़ दे। ऐसा करने पर अवश्य ही शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी।
कुंडली का मंगल दोष
अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष है तो इसे दूर करने के लिए बहुत ही सरल सा काजल का टोटका करें। मंगल दोष दूर करने के लिए काला सुरमा आंखों में लगाना चाहिए। ऐसा करने पर मांगलिक दोष धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है।
जब हो नौकरी का खतरा
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपकी नौकरी जाने वाली है या आपका स्थानांतरण होने वाला है तो आप काजल का एक अचूक टोटका आजमाएं। बताया गया है कि डली वाला 5 ग्राम सुरमा लेकर किसी सुनसान जगह में गाड़ दे। गड्ढा करने के लिए जिस औजार को साथ में ले जाएं उसे वहीं छोड़ दें। साथ ही सुरमा गाड़ने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।