सोना 1 लाख के पार: ऑल-टाइम हाई प्राइस पर पहुंचा गोल्ड, इस साल प्रति 10 ग्राम ₹24,340 तक महंगा हुआ; जानिए क्यों बढ़ रहें हैं सोना-चांदी के दाम

बुधवार 23 जुलाई को सोने-चांदी के दाम ऑल-टाइम हाई पर पहुँच गए हैं. मंगलवार के मुकाबले 24 कैरेट सोने का दाम ₹994 बढ़कर ₹1,00,502 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत में ₹1,007 का इजाफा हुआ है.;

Update: 2025-07-23 10:51 GMT

Gold Price Today

आज बुधवार, 23 जुलाई को सोने-चांदी के दाम ऑल-टाइम हाई पर पहुँच गए हैं. मंगलवार के मुकाबले 24 कैरेट सोने का दाम ₹994 बढ़कर ₹1,00,502 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत में ₹1,007 का इजाफा हुआ है. प्रति किलो चांदी की कीमत आज ₹1,15,500 हो गई है. जबकि इसके पहले यह ₹1,14,493 पर थी.  

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
24 

₹1,00,502

22 

₹92,060 

18 

₹75,377 

महानगरों में सोने की कीमत

शहरकैरेट

भाव (रुपए/10 ग्राम)

दिल्ली

22 

₹1,02,480

मुंबई22 

₹1,02,330

कोलकाता22 

₹1,02,330

चेन्नई22 

₹1,02,330

मध्य प्रदेश के महानगरों में 22 कैरेट सोने की कीमत

शहर

भाव (रुपए/10 ग्राम)

भोपाल

₹102,380

इंदौर

₹102,380

जबलपुर

₹102,400

ग्वालियर

₹102,400

रीवा 

₹102,400

अभी और बढ़ेंगे सोने-चांदी के दाम 

केडरी एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय के मुताबिक अमेरिका के ट्रैफिक के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बना हुआ है। इसकी वजह से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इसके दाम बढ़ते ही जा रहें हैं। इस साल 24 कैरेट सोने के प्रति 10 ग्राम के दाम 1 लाख 4 हजार रुपए के पार जाने की संभावना बनी हुई है। जबकि चांदी की चमक में भी काफी इजाफा हो रहा है। चाँदी भी प्रति किलोग्राम 1 लाख 30 हजार तक जा सकती है। 

इस साल सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल

इस साल की शुरुआत से अब तक सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹76,162 से बढ़कर ₹1,00,502 हो गई है, जिसमें ₹24,340 का इजाफा हुआ है।

वहीं, चांदी भी महंगी हुई है। प्रति किलोग्राम चांदी का भाव ₹86,017 से ₹19,483 बढ़कर ₹1,05,500 पर पहुंच गया है। पिछले साल यानी 2024 में सोने की कीमत में ₹12,810 की बढ़ोतरी हुई थी।

प्रमाणित सोना ही खरीदें

सोना खरीदते समय हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा हॉलमार्क किए गए प्रमाणित सोने को ही प्राथमिकता दें। सोने पर एक 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है, जिसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहा जाता है। यह नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524। हॉलमार्किंग से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि आप कितने कैरेट का सोना खरीद रहे हैं।

Tags:    

Similar News