गौतम अडानी 60 हज़ार करोड़ डोनेट करेंगे, इतना पैसा किस काम में खर्च होगा जान लीजिये
Gautam Adani birthday: भारत के सबसे अमीर कारोबरी गौतम अडानी ने अपने 60th बर्थडे पर 60,000 करोड़ दान में देने का फैसला किया है
Gautam Adani will donate 60 thousand crores: भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी ने बहुत बड़ी घोषणा की है. अडानी अपने 60 वें जन्मदिन पर 60 हज़ार करोड़ रुपए दान करने वाले हैं. यह इतनी बड़ी रकम है कि 60 हज़ार लोग करोड़पति बन सकते हैं. गौतम अडानी ने यह घोषणा अपने पिता शांतिलाल अडानी की जन्म शताब्दी में की है. इतनी बड़ी रकम को अडानी ग्रुप फाउंडेशन की तरफ से जारी किया जाएगा।
गौतम अडानी का जन्म दिन कब है
Gautam Adani Birth Date: गौतम अडानी का जन्म 24 जून 1962 में हुआ था. इस हिसाब से वो आज 60 साल के तो हो गए हैं. आज ही के दिन उन्होंने 60 हज़ार करोड़ रुपए दान देने का एलान किया है.
गौतम अडानी के दान में दिए 60 हज़ार करोड़ कहां खर्च होंगे
गौतम अडानी ने अपने पिता और अपने जन्म दिन के मौके पर 60 हज़ार करोड़ रुपए दान में देने की बात कही है। उन्होंने ऐसा एलान करते हुए यह भी बताया है कि उनके दान में दिए 60 हज़ार रुपए कहां खर्च होंगे। गौतम अडानी ने कहा कि इन पैसों से हेल्थ, एजुकेशन, स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम और आत्मनिर्भर भारत के लिए खर्च किया जाएगा। खासरूप से ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा।
भारत के इतिहास का सबसे बड़ा दान
गौतम अडानी ने 60 हज़ार करोड़ रुपए के दान देने की अनाउसमेंट की और इंटरनेट में ट्रेंडिंग टॉपिक बन गए. क्योंकि इससे पहले किसी कॉर्पोरेट फाउंडेशन ने एक साथ इतनी बड़ी रकम दान में नहीं दी है. गौतम अडानी ने भारत के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा दान करने की बात कही है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरे पिता शांतिलाल अडानी के 100 वें और मेरे 60 वें जन्मदिन के मौके पर भारत की हेल्थ, एजुकेशन, स्किल ट्रेनिंग और आत्मनिर्भर भारत के लिए 60000 करोड़ रुपए की मदद करने के लिए बहुत खुश हूं.