इस अंगूठी को पहनते है अंबानी से लेकर बड़े-बड़े राजनेता और एक्टर, इसे पहनते ही बन जाते है बाहुबली, जानिए!
नवरत्न की अंगूठी पहनने से बदल जाती है किस्मत.
रत्न। ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का बहुत महत्व है। इसे धारण करने से जीवन मे आने वाली बांधाए तो दूर होती ही है, जीवन में सौभाग्य आता है और स्वास्थ अच्छा होता है। नवरत्न की अंगूठी का बहुत महत्व है यही वजह है कि इसे बड़े-बड़े राजनेता और अभिनेता धारण करते है।
नौ ग्रहों की है अंगूठी
यह कोई सामान्य अंगूठी नही है बल्कि यह सभी नौ ग्रहों का प्रतिनिधित्व करती है। इस अंगूठी में लगे सभी नौ रत्न नवग्रहों के बुरे प्रभाव को एक साथ कम करता है। हालांकि कुंडली में ग्रहों की दशा के आधार पर शुभ रत्नों का चयन किया जा सकता है।
हर रत्न का ग्रह से है सबंध
नवरत्न अंगूठी में लगे एक-एक रत्न का सबंध है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस अंगूठी में लगा रूबी सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, माती से चंद्रमा को दर्शाता है, मंगल के शुभ प्रभाव के लिए मूंगा लगा होता है, बुध ग्रह के लिए पन्ना, गुरु के लिए पुखराज, शुक्र के लिए हीरा, शनि के लिए नीलम, राहु के लिए गोमेद और केतु के लिए कैट्स आई रत्न लगे होते हैं।
अंगूठी धारण की है विधि
रत्न शास्त्र के जानकारों की माने तो नवरत्न अंगूठी को किस शुक्ल पक्ष के शुक्रवार के दिन धारण करना अच्छा होता है। इस अंगूठी को सूर्योदय से एक घंटे के भीतर धारण करना चाहिए। चाहें तो रविवार के दिन भी नवरत्न अंगूठी धारण कर सकते हैं।
नोट- यंहा दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।