ख़ुशख़बरी: खाने का तेल सस्ता हो गया, एक लीटर तेल के पैकेट में 20 रुपए तक कीमत घट गई

Edible oil became cheaper: इंटरनेशनल मार्केट में सप्लाई बढ़ने और डिमांड कम होने से देश में खाने का तेल काफी सस्ता हो गया है

Update: 2022-06-16 13:47 GMT

Good news: भले ही राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय बाजार महंगाई के दौर से गुजर रहा है खाने का तेल जरूर सस्ता हो गया है. गुरुवार को खाने का तेल बनाने वाली कंपनियों ने सनफ्लॉवर आयल, सोया तेल, पाम आयल, मूंगफली जैसे एडिबल ऑयल की कीमतों में 20 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कटौती कर दी है. दरअसल इंटरनेशनल मार्केट डिमांड की गिरावट के बाद तेल के दाम कम हुए हैं 

बता दें कि इंडोनेशिया ने अप्रैल में दुनिया के सभी देशों में निर्यात होने वाले पाम ऑयल को दूसरे देशों को बेचने से मना कर दिया था, जिसके बाद भारत में पाम ऑयल की डिमांड के हिसाब से सप्लाई नहीं हुई और पाम के साथ अन्य खाद्य तेलों की कीमत बढ़ गई. अब इंडोनेशिया ने पाम ऑयल के एक्सपोर्ट को बहाल कर दिया। डिमांड से सप्लाई अधिक हो गई और कीमतों में गिरावट देखने को मिलने लगी. इसी के साथ आम आदमी को तेल की महंगाई से राहत मिल गई. 

कौन सा तेल कितना सस्ता हुआ 

पाम ऑयल की कीमतों में 7 से 8 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कमी आई है, वहीं सनफ्लावर ऑयल भी 10-15 रुपए प्रति लीटर कम हुआ है. सोयाबीन का तेल भी 5 रुपए प्रति लीटर की दर से सस्ता हुआ है. गौरलतब है कि कुछ दिन पहले भी तेल की कीमतों में 15 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कमी की गई थी. ऐसा कहा जा रहा है कि सूरजमुखी तेल की कीमत को 200 रुपए प्रति लीटर तक कर दिया जाएगा। अबतक सूरजमुखी के दाम 35 रुपए पर लीटर के हिसाब से कम किए का चुके हैं. 

अभी और सस्ता होगा तेल 

फ़िलहाल कोई शादी का सीजन नहीं है, इसी लिए तेल की डिमांड भी कम होने की उम्मीद है, जैसे-जैसे तेल की डिमांड कम होगी दाम भी कम होते जाएंगे। हालाँकि सितम्बर के बाद से खाद्य तेलों की कीमत में दोबारा से उछाल होने की संभावनाएं बरक़रार हैं. 

Similar News