क्या आपको पता है विलफुल डिफॉलटर्स, बैंकों का कितना पैसा दबाए बैठे हैं? आंकड़े हैरान कर देंगे
How much money the willful defaulters are holding back in the banks: बताया गया है कि विलफुल डिफॉलटर्स बैंकों का 88,435 करोड़ रुपए दबाए हुए हैं
How much money the willful defaulters are holding: भारत में विलफुल डिफॉलटर्स की संख्या बढ़ती जा रही है. क्रेडिट इनफार्मेशन कंपनी ट्रांसयूनियन यानी CIBIL के लेटेस्ट डेटा के अनुसार विलफुल डिफॉल्टर्स पर प्रमुख प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंकों का 88,435 करोड़ रुपये बकाया है. जो एक साल में 75,294 करोड़ रुपये था
इन बैंकों का पैसा फंसा है
- CIBIL के नए स्टैट्स के अनुसार प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक जैसे HDFC और पब्लिक सेक्टर के बैंक जैसे बैंक ऑफ़ बरोदा व पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं.
- दिसंबर 2022 तक विलफुल डिफॉल्टर्स पर PNB का 38,712 करोड़ रुपये बकाया था, जो दिसंबर 2021 में 37,055 करोड़ रुपये था.
- BOB के पास जनवरी 2023 तक विलफुल डिफॉल्टर्स का बकाया 38,009 करोड़ रुपये था, जो पिछले साल इसी अवधि में 24,404 करोड़ रुपये था.
- फरवरी 2023 तक HDFC बैंक के मामले में विलफुल डिफॉल्टर्स पर 11,714 करोड़ रुपये बकाया था, जो मार्च 2022 में 9,007 करोड़ रुपये था.
- IDBI बैंक के लिए ये आंकड़ा फरवरी 2023 तक 26,404 करोड़ रुपये है.
- इससे पहले 2018 तक के आंकड़ों से पता चलता है कि विलफुल डिफॉल्टर्स पर बैंकों का 4,828 करोड़ रुपये बकाया था.
विलफुल डिफॉल्टर क्या होते हैं
वह व्यक्ति या कंपनी जिन्होंने बैंक से कर्ज लिया है लेकिन उस लोन को चुकाने में विफल रहे हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो वो कंपनी या व्यक्ति जिसने आपसे पैसे ले लिए मगर लौटाने का इरादा नहीं है.
RBI ने अनुसार भारत के टॉप 50 विलफुल डिफॉल्टर्स पर भारतीय बैंकों का 92,570 करोड़ रुपए बकाया था. यह डाटा 31 मार्च 2022 के अनुसार है. गीतांजलि गेम्स लिमिटेड पर सबसे ज़्यादा 7848 करोड़ बकाया है जबकि एरा इंफ़्रा पर 5879 करोड़ और री एग्रो पर 4803 करोड़ रुपए बकाया है.