लाल मिर्च से करे टोटका, हो जायेंगे मालामाल, होगी पैसो की बारिश, शत्रु होंगे परास्त, जानिए!

लाल मिर्च का उपयोग खाने को तीखा करने के लिए किया जाता है, लेकिन तंत्र-मंत्र में भी लाल मिर्ची काफी कारगर बताई गई है।

Update: 2021-12-20 05:16 GMT

टोटका। लाल मिर्च का उपयोग खाने को तीखा करने के लिए किया जाता है, लेकिन तंत्र-मंत्र में भी लाल मिर्ची काफी कारगर बताई गई है। इससे टोटका करके न सिर्फ घरेलू समस्या का दूर किया जा सकता है बल्कि शत्रु को परास्त करने में भी कारगर बताई गई है।

दरअसल जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात पाने के लिए भी लाल मिर्ची का इस्तेमाल किया जाता है और लोग कई परेशानियों को दूर करते हैं। जानकार यह बताते हैं कि लाल मिर्च का उपयोग करके कर्ज के तौर पर दिए गए पैसे वापस मिल जाते हैं।

इतना ही नही लाल मिर्च से किया गया टोटका शत्रुओं को परास्त करने के लिए भी कारगर साबित होता है। अगर खून पसीना एक कर देने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो लाल मिर्च से किया गया टोटका बहुत लाभदायक माना जाता है।

जीवन की बाधाओं को ऐसे करे दूर

अगर आपके जीवन में लगातार समस्याएं या बाधाएं आ रही हैं तो एक बड़े बर्तन में पानी ले लीजिए फिर उसमें 21 लाल मिर्च के बीज डाल दीजिए। सोते समय इस बर्तन को अपने सर के पास रख कर सोएं और सुबह उठने के बाद 7 बार इस बर्तन को अपने सिर के ऊपर घुमा लीजिए और घर के बाहर पानी को फेंक दीजिए। ‌

शत्रुओं से ऐसे पाए मुक्ति

मंगलवार या शनिवार की रात को अपने घर के आगे गड्ढा कीजिए फिर 5 लाल मिर्च अपने दुश्मन का नाम लेते हुए सिर से पांच बार घुमाइए और गड्ढे में दबा दीजिए। गड्ढे में लाल मिर्च दबाने के बाद पीछे मुड़कर मत देखिए। यह टोटका आपके जीवन से शत्रुओं का नामो-निशान हमेशा के लिए मिटा देगा।

नोट- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यतओं पर आधारित है। रीवा रियासत इसकी पुष्टि नही करता है।

Tags:    

Similar News