Check Your Name In Voter List: वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने का ये है आसान तरीका, जानिए!
Voter List में आप आराम से घर बैठे अपना नाम पता कर सकते है.
voter_id
Check Your Name In Voter List: वोटर आईडी हमारे जिंदगी का अहम हिस्सा है. वोटर आईडी के बिना हम वोट नहीं दे सकते है. कई राज्यों में चुनाव होने वाले है तो कुछ में अगले साल चुनाव होंगे. अगर आप अपना वोटर लिस्ट में नाम चेक करना चाहते है तो हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे है. जिसमे आप घर बैठे आसानी से इंटरनेट के माध्यम से चुनाव आयोग की वेबसाइट से अपना नाम देख सकते है. चलिए हम आपको कुछ आसान प्रोसेस बताते है.
ऐसे चेक करे अपना नाम
- सबसे पहले आप वोटर लिस्ट चेक करने के लिए http://sec.up.nic.in/site/PRIVoterSearch.aspx पर जाएं.
- यहां आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा.
- इसके बाद अपने विकास खंड को चुनें.
- फिर आप जिस ग्राम पंचायत से हैं उस पर क्लिक करें.
- नीचे मतदाता का नाम दर्ज करें
- अपने माता/पिता/पति का नाम दर्ज करें.
- मकान नंबर के बॉक्स में मकान नंबर दर्ज करें.
- नीचे दिए गए कैप्चा कोड को बॉक्स में भरने के बाद सर्च (Search) के विकल्प को चुनें. इसके बाद आपकी डिटले आपके सामने आ जाएगी.
दूसरे तरीके से करे नाम पता
सबसे पहले आप वोटर लिस्ट चेक करने के लिए https://Electoralsearch.in वेबसाइट पर जाएं. यहां वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के दो तरीके हैं. आप अपने नाम,पता, आदि की डिटेल से (Search Deatails) या फिर पहचान पत्र की डिटेल से खोज ( Search By EPIC No.) सकते हैं.
1. नाम पता, की डिटेल्स से ऐसे करें सर्च
- इसमें सबसे ऊपर आपको 'विवरण द्वारा खोजे' (Search Deatails) का विकल्प दिखाई देगा.
- यहां अपना नाम (Name), पिता/पति का नाम (Father/Husband Name) और लिंग (Gender) की जानकारी दर्ज करें.
- आप जिस राज्य (State) के रहने वाले हैं, उसका चुनाव करें, उदारहरण के तौर पर अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो उत्तर प्रदेश के विकल्प को चुनें.
- इसके बाद नीचे अपने जिले (District) का चुनाव करें.
- फिर आपको विधानसभा चुनाव (Assembly Constituency) का चुनाव करें.
- अब आपको दिए गए कैप्चा कोड (Captcha Text) को बॉक्स में दर्ज करना होगा.
- आपका नाम अगर वोटर लिस्ट में है तो आपके सामने डिटेल खुल कर सामने आ जाएगी.
- यहां से मतदाता सूची (Voter List) की सूचना प्रिंट (Print) कर सकते हैं.Voter List, Voter List Name, Name In Voter List, वोटर लिस्ट में नाम, कैसे देखें वोटर लिस्ट में नाम
2. पहचान-पत्र के नंबर/EPIC No के जरिए करें चेक
- सबसे पहले (पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज/Search by EPIC No.) के टैब पर क्लिक करें.
- यहां आपके सामने कई डिटेल खुलकर सामने आएंगी.
- इसमें आप अपने मतदाता पहचान-पत्र क्र./EPIC No. में अपने पहचान पत्र पर दर्ज EPIC No.को दर्ज करें.
- इसके बाद राज्यों की लिस्ट के विकल्प (Select State from List) से अपने राज्य/State का चुनाव करें.
- फिर दिए गए कोड (Code) को कैप्चा टेक्स्ट (Captcha Text) के बॉक्स में डालें.
- इसके बाद 'खोजें/Search'के विकल्प पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपकी सारी डिटेल खुलकर आपके सामने आ जाएगी.