Bank Holidays In March 2023: होली के महीने में 12 दिन रहेगा बैंक हॉलिडे! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मार्च में बैंकों की छुट्टी/ Bank Holidays In March: मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, होली और गुड़ी पड़वा जैसे त्यौहार हैं
Bank Holidays In March 2023: होली के महीने में बैंक के 12 हॉलिडे होंगे। यानी मार्च में बैंकों की 12 दिन की छुट्टी रहेगी। दरअसल मार्च में कई सारे त्यौहार हैं जैसे होली और गुड़ी पड़वा ऐसे से बैंकों के कामकाज बंद रहेंगे। RBI द्वारा जारी बैंक कैलेंडर के अनुसार इस महीने रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार मिलकर टोटल 12 छुट्टी पड़ने वाली हैं. यानी इस महीन बैंककर्मी सिर्फ 19 दिन काम करेंगे।
अगर मार्च में आपका बैंक में कोई काम है तो आपको सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि बैंक किस दिन खुले रहेंगे, क्या पता आप कोई जरूरी काम से बैंक गए और मालूम हुआ कि आज तो छुट्टी है. इसी लिए पहले Bank Holidays 2023 जान लीजिये
मार्च में बैंकों की छुट्टी
मार्च में होली, गुड़ी पड़वा और रामनवमी जैसे त्यौहार हैं. इन त्योहारों में अलग-अलग राज्यों के बैंकों में काम-काज नहीं होगा।
Bank Holiday Calendar 2023
- 3 मार्च: इस दिन चापचार कूट है इसी लिए सिर्फ आइजोल के बैंक बंद रहेंगे, बाकी पूरे देश के बैंक खुले रहेंगे
- 5 मार्च: रविवार
- 7 मार्च: होलिका दहन का त्यौहार है तो बेलापुर, गुवाहाटी, कानपूर, लखनऊ, जम्मू, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, रांची और पणजी में बैंक बंद रहेंगे
- 8 मार्च: रंग वाली होली है इसी लिए पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
- 9 मार्च: होली के लिए सिर्फ पटना का बैंक बंद रहेगा
- 11 मार्च: दूसरा शनिवार है
- 12 मार्च: रविवार
- 19 मार्च: रविवार
- 22 मार्च: गुड़ी पड़वा है, जिससे बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मुंबई, पणजी, नागपुर, पटना, जम्मू के बैंक बंद रहेंगे
- 25 मार्च: चौथा शनिवार
- 26 मार्च: रविवार
- 30 मार्च: राम नवमी
RBI की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर छुट्टियों की लिस्ट यहां क्लिक करके देखें