Axis Bank ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैंक ने लोन महंगा कर दिया, जानें नया इंटरेस्ट रेट
Axis Bank loan interest rate 2023: RBI द्वारा रेपो रेट बढ़ाने से बैंकों ने लोन में लगने वाला ब्याज बढ़ा दिया है
Axis Bank Loan Interest Rate Chart: RBI ने Repo Rate बढाकर उन लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं जो बैंक से लोन लेने की उम्मीद में थे. रेपो रेट बढ़ा तो बैंकों ने ग्राहकों को देने वाले लोन का ब्याज बढ़ा दिया। इसी के साथ EMI पहले से महंगी हो गई. बता दें कि Axis Bank ने हाल ही में अपने ग्राहकों को झटका दिया है. बैंक ने अपने ज़्यादातर लोन में इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है. और नई दरें लागू कर दी हैं.
एक्सिस बैंक लोन ब्याज दर 2023
बैंक ने शनिवार को MCLR में 0.10% तक की बढ़ोतरी की है.नई दरें शनिवार यानी 18 फरवरी से लागू हो गई है.
- ओवरनाइट दरें 7.85%
- एक महीने की दरें 7.85%
- तीन महीने की दरें 7.95%,
- छह महीने की दरें 8%,
- एक साल की दरें 8.05%
- दो साल के लिए दरें 8.15%
- तीन साल के लिए दरें बढ़ाकर 8.20% कर दी गई हैं
MCLR क्या है ?
एमसीएलआर यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग। इस रेट को RBI ने शुरू किया है. जिसके तहत बैंक किसी ग्राहक को कम इंटरेस्ट रेट में लोन नहीं दे सकता है. बैंक MCLR से ज्यादा रेट पर ही लोन उपलब्ध करवाते हैं. इसकी मदद से बैंक लोन रेट निर्धारित करते हैं. इसके बढ़ने से लोन महंगा हो जाता है और कम होने से लोन सस्ता होता है.
सिर्फ Axis ही नहीं देश के सभी बैंकों को लोन पर दिए जाने वाला ब्याज बढ़ाना पड़ा है. क्योंकि RBI ने Repo Rate बढ़ाया है.