Aadhaar PAN Link Last Date: इस महीने आधार को पैन से लिंक करवा ही लीजिये, वरना..
Aadhaar Pan Link Last Date: Income Tax Department ने कहा है कि 31 मार्च के पहले-पहले Aadhaar PAN Link करवा लीजिये
Aadhaar PAN Link Last Date: आयकर विभाग यानी IT के अनुसार प्रत्येक Aadhaar Card Holder और PAN कार्ड धारक को Aadhaar PAN Link कराना अनिवार्य है. IT ने कई बार आधार पैन लिंक की लास्ट डेट बढ़ाई है मगर इस बार शायद ही लास्ट डेट को बढ़ाया जाए. बता दें कि अगर आपने समय पर Aadhaar को PAN से लिंक नहीं किया तो आपका PAN अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा। इसके अलावा अगर आप इसके बिना ही इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल कर देते हैं, तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैन और आधार के लिंक होने तक रिटर्न के प्रोसेस को शुरू नहीं करता है.
आधार पैन लिंक की लास्ट डेट
Aadhaar PAN Link Last Date: बता दें कि Income Tax Department ने Aadhaar PAN Link की आखिरी तारीख 31 मार्च तय की है. अगर आप इस समय तक अपना आधार पैन से लिंक नहीं कर पाते हैं तो 1 अप्रेल को आपका PAN खुद से निष्क्रीय हो जाएगा। जिसके बाद नया PAN बनवाने के लिए बड़े झमेले करने होंगे इससे बेहतर है कि आप अपना आधार पैन से समय रहते लिंक कर लें
आधार से पैन कैसे लिंक करें
How To Link PAN To Aadhaar: यूजर्स अपने आधार और पैन को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल पर प्री लॉग इन और पोस्ट लॉगिन मोड दोनों में लिंक कर सकते हैं.
आप सीधा आयकर ई-फाइलिंग वेबसाइट (www.incometaxindiaefiling.gov.in) पर जाकर अपने पैन को आधार से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं.
SMS से कर सकते हैं
आप 567678 या 56161 पर SMS भेजकर भी अपने पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं. फॉर्मेट : UIDPAN <स्पेस> <12-अंको का आधार नंबर> <स्पेस> <10-अंको का पैन नंबर>
ऑफलाइन तरीका भी है
अगर आप ऑनलाइन और SMS के जरिये PAN को Aadhaar से नहीं लिंक कर पा रहे हैं तो पैन सेवा केंद्र या आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपने पैन को आधार से ऑफलाइन भी लिंक कर सकते हैं.