Ranbir Kapoor Upcoming Movies: ब्रह्मास्त्र के बाद रणबीर कपूर की कौन सी फ़िल्में रिलीज होंगी

Ranbir Kapoor Upcoming films After Brahmastra: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म में से एक पुरानी फिल्म का सेकेंड पार्ट है

Update: 2022-09-10 11:09 GMT

Ranbir Kapoor Upcoming Movies 2022: साल 2018 में आई संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बायोग्राफी 'संजू' के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 4 साल तक फिल्मों से गायब रहे. लेकिन 2022 में उन्होंने बैक टू बैक दो फ़िल्में रिलीज कर डाली। पहली शमशेरा (Shamshera) जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई और दूसरी ब्रम्हास्त्र (Brahmastra) जो ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है. 

ब्रहास्त्र के बाद रणबीर कपूर की फैन फॉलोविंग तो गजब तरीके से बढ़ने वाली है और इसी के साथ उन्हें और उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर जनता की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि ब्रह्मास्त्र के बाद रणबीर कपूर की कौन सी फिल्म रिलीज होगी? तो चलिए जानते हैं रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवीस के बारे में. 

रणबीर कपूर की अपकमिंग फ़िल्में 

Ranbir Kapoor Upcoming Movies 2022-23: 

एनिमल 

Ranbir Kapoor's Animal Movie: रणबीर कपूर अब ब्रह्मास्त्र के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल में नज़र आएँगे।  संदीप रेड्डी वंगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बन रही Animal में रश्मिना मंदना (Rashmika Mandana) बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी होंगे। 

Animal Release Date: 2023 

अंदाज अपना अपना 2 


Andaz Apna Apna 2: सलमान खान और आमिर खान की फिल्म अंदाज अपना अपना को कोई कैसे भूल सकता है। अब अंदाज अपना अपना का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है जिसका नाम Andaz Apna Apna 2 है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) होंगे। और भयंकर कॉमेडी होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने बताया कि उन्होंने इसपर काम करना शुरू कर दिया है 

लव रंजन की अगली फिल्म 


Luv Ranjan's Next Movie: प्यार का पंचनामा जैसी मस्त फिल्म देने वाले डायरेक्टर लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) होंगी। इस फिल्म में बोनी कपूर रणबीर के पिता का रोल करेंगे और डिम्पल कपाड़िया माँ का रोल करेंगी। इस फिल्म का नाम क्या है इसे अबतक रिवील नहीं किया गया है. 

Similar News