Cobra Movie New Release Date: 11 अगस्त को रिलीज होनी थी चियां विक्रम की कोबरा, अब इस दिन रिलीज होगी
Cobra Movie New Release Date: Chiyan Vikram's Cobra was to be released on August 11, now it will be released on this day
Cobra Movie New Release Date: 11 अगस्त का दिन बॉलीवुड के दो मशहूर एक्टर्स की फिल्मों के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा. रक्षाबंधन के अवसर पर आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन रिलीज हुईं। दोनों फिल्मों के लिए खूब बॉयकॉट चला और बहुत कम संख्या में लोग फिल्मे देखने गए. इस बीच 11 अगस्त को ही साऊथ के सुपर स्टार चियां विक्रम (Chiyan Vikram) की फिल्म कोबरा रिलीज होनी थी. लेकिन लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के क्लैश के बीच तीसरी फिल्म कोबरा का भी ट्रिपल क्लैश हो जाता और तीनों फिल्मों को नुकसान होता। इसी लिए विक्रम की फिल्म कोबरा की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया.
Vikram's Cobra Movie New Release Date: बता दें कि Cobra की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. यह ऐसी फिल्म है जिसमे विक्रम के 20 अवतार हैं. इस फिल्म में विक्रम एक बुद्धिमान गणितज्ञ है जिनके पीछे माफिया पड़े हुए हैं. विक्रम ही इस फिल्म में कोबरा हैं लेकिन वह अपनी पहचान छिपाए रहते हैं. मगर जब कोई कोबरा को पकड़ने की कोशिश करता है तो वह दुश्मन को डस लेता है. फिल्म का ट्रेलर बड़ा शानदार है. कहानी भी जोरदार और VFX के मामले में तो साऊथ सिनेमा वाले वैसे भी गदर मचाए हुए हैं.
कब रिलीज होगी विक्रम की कोबरा
Vikram's Cobra Release Date: विक्रम चियां की अपकमिंग फिल्म कोबरा पहले 11 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी डेट आगे बढ़ा दी है. लेकिन आपको इस शानदार फिल्म को देखने के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि कोबरा की नई रिलीज डेट 31 अगस्त है. यह विक्रम की पहली पैन इंडिया फिल्म है जिसका बजट 90 करोड़ है.
31 अगस्त को विक्रम की कोबरा रिलीज होगी और अगले महीने सितम्बर में मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 500 करोड़ की फिल्म PS-1 रिलीज होगी जिसमे विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन मेन लीड हैं/ PS 1 मूवी के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें