दहेज में बाइक व सोने की चेन न मिलने पर पत्नी को बांधकर पीटा, फिर गर्म सरिया से दागा

बिहार। दहेज में बाइक व सोने की चेन न मिलने से व्यथित एक व्यक्ति ने मानवता को तार-तार कर दिया हैं। उसे यह बात इतनी नागवार गुजरी की उसने अपने पत्नी के हाथ-पैर बांध न सिर्फ उसकी पिटाई की बल्कि जब उसका इतने से जी नहीं भरा तो उसने गर्म सरिया से उसे दागकर जख्मी कर दिया। फिलहाल पीड़िता इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।

Update: 2021-03-13 19:06 GMT

बिहार। दहेज में बाइक व सोने की चेन न मिलने से व्यथित एक व्यक्ति ने मानवता को तार-तार कर दिया हैं। उसे यह बात इतनी नागवार गुजरी की उसने अपने पत्नी के हाथ-पैर बांध न सिर्फ उसकी पिटाई की बल्कि जब उसका इतने से जी नहीं भरा तो उसने गर्म सरिया से उसे दागकर जख्मी कर दिया। फिलहाल पीड़िता इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बारे में जानकारी देते हुए मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि तकरीबन 7 साल पहले माझागढ़ा थाना अंतर्गत डोमाहाता गांव की सोनी देवी की शादी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर क्षेत्र में हुई थी।

शादी के दौरान ही उसका पति दहेज में बाइक एवं सोने की चेन की मंाग को लेकर अड़ा हुआ था। लेकिन उस दौरान उसे किसी भी तरह समझाया गया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। लिहाजा उसे यह कहा गया जब हमारे पैसे होंगे तो हम उसे दे देंगे। लेकिन स्थिति ठीक होने की बजाय बिगड़ती गई। जिसके चलते हम उसे नहीं दे पाए। इस दौरान बाइक एवं चेन की मांग को लेकर कई बार वह उनकी बेटी के साथ मारपीट करता रहा। लेकिन बीते दिनों उसने कू्ररता की हदें पार कर दी। 

बुरी तरह से जख्मी उनकी बेटी बीते दिनों घर पहुंची। जहां उसने पूरा वृतांत बताया। आनन-फानन में उसकी हालत को देखते हुए हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत हमने पुलिस में भी हैं। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले में एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Similar News