दर्दनाक,असमय काल के गाल में समा गये 8 से 12 वर्ष के 5 मासूम बच्चे

Saharsa News| बिहार (Bihar) के सहरसा (Saharsa) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 8 से 12 वर्ष की उम्र के 5 बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

Update: 2021-06-12 23:41 GMT

Saharsa News| बिहार (Bihar) के सहरसा (Saharsa) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 8 से 12 वर्ष की उम्र के 5 बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

बच्चे ईंट की चिमनी बनाने के लिए खोदे गये गड्ढे में भरे पानी में जा गिरे जिससे सभी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोग तथा प्रशासन मौके पर पहुंच गया। 

नहा रहे थे बच्चे

जानकारी के अनुसार जिस चिमनी के गड्ढे में बच्चों के डूबने से मौत हो गई है वहां बच्चे नहाने गये थे। नहाने के दौरान बच्चे अचानक से डूबने लगे।

ऐसा माना जा रहा है कि एक दूसरे को बचाने के चक्कर में बच्चे गहरे पानी की ओर चले गये और वापस नही निकल पाये।

पानी में डूबने से मौत की जानकारी होते ही स्थानीय प्रशासन की मादद से बच्चों के शव को निकाल लिया गया है। 

लापरवाही भारी पड़ी

इस बडे हादसे के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों को कहना है र्कि ईंट भट्ठा चलाने वाले ठेकेदार को उस स्थान में सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए था।

अगर समय रहते इस तरह की कोई व्यवस्था बना दी गई होती तो इतना बड़ा हादसा न होता। 5 परिवार के लोगों के जिगर के टुकडे असमय काल के गाल में समा गये। वही प्रशासन अब कार्रवाई की बता कर रहा है।

Similar News